LIVE UPDATE
झमाझम खबरेंदेशप्रदेशराजनीतीरायपुर

कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा का अंतिम दिन: जिला शिक्षा अधिकारी ने किया औचक निरीक्षण, परीक्षा केंद्रों में मिली व्यवस्थाएं संतोषजनक

कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा का अंतिम दिन: जिला शिक्षा अधिकारी ने किया औचक निरीक्षण, परीक्षा केंद्रों में मिली व्यवस्थाएं संतोषजनक

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही।छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा का आज अंतिम दिन रहा। अंतिम दिन विद्यार्थियों का संस्कृत विषय का प्रश्नपत्र आयोजित किया गया। जिले के विभिन्न परीक्षा केंद्रों में परीक्षा शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित वातावरण में संपन्न हुई।

ये खबर भी पढ़ें…
आवास सूची देने से कतरा रही नगर पंचायत मरवाही? CMO और कंप्यूटर ऑपरेटर के जवाब ने बढ़ाए सवाल..!
आवास सूची देने से कतरा रही नगर पंचायत मरवाही? CMO और कंप्यूटर ऑपरेटर के जवाब ने बढ़ाए सवाल..!
September 28, 2026
आवास सूची देने से कतरा रही नगर पंचायत मरवाही? CMO और कंप्यूटर ऑपरेटर के जवाब ने बढ़ाए सवाल मरवाही। नगर...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जिला शिक्षा अधिकारी रजनीश तिवारी ने अपनी टीम के साथ आज जिले के कई परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया और परीक्षा की व्यवस्थाओं का जायज़ा लिया। सबसे पहले उन्होंने गौरेला स्थित गुरुकुल स्कूल के परीक्षा केंद्र का निरीक्षण किया। यहां परीक्षा व्यवस्था संतोषजनक पाई गई तथा परीक्षार्थी पूरी अनुशासन और शांति के साथ परीक्षा देते हुए दिखाई दिए।

इसके बाद जिला शिक्षा अधिकारी ने पेंड्रा के शासकीय मल्टीपर्पस स्कूल पहुंचकर परीक्षा संचालन का अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान यहां भी परीक्षा पूरी तरह व्यवस्थित ढंग से संचालित होती मिली और किसी भी प्रकार का नकल प्रकरण सामने नहीं आया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इसी दौरान परीक्षा के बीच एक छात्रा की अचानक तबीयत बिगड़ गई। जानकारी मिलते ही जिला शिक्षा अधिकारी रजनीश तिवारी स्वयं मौके पर पहुंचे और छात्रा का हाल-चाल जाना। उन्होंने चिकित्सकों से तुरंत इलाज कराने के निर्देश दिए और छात्रा का मनोबल बढ़ाते हुए उसे ढाढ़स भी बंधाया। डॉक्टरों द्वारा प्राथमिक उपचार दिए जाने के बाद जब छात्रा दोबारा अपने स्थान पर बैठकर परीक्षा देने लगी, तब जिला शिक्षा अधिकारी ने आगे के निरीक्षण के लिए प्रस्थान किया।

इसके पश्चात उन्होंने नवागांव स्थित परीक्षा केंद्र का औचक निरीक्षण किया, जहां परीक्षा पूरी तरह शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित रूप से संचालित होती पाई गई। इसके बाद जिला शिक्षा अधिकारी आमाडांड परीक्षा केंद्र पहुंचे और वहां की व्यवस्थाओं का भी अवलोकन किया। यहां भी परीक्षा संचालन में सभी आवश्यक व्यवस्थाएं दुरुस्त पाई गईं।

ये खबर भी पढ़ें…
उल्लास महापरीक्षा में 5518 नवसाक्षरों ने दिखाया उत्साह  270 परीक्षा केंद्रों में हुआ बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मक ज्ञान का मूल्यांकन, डाइट पेंड्रा के स्टाफ एवं छात्राध्यापकों की रही अहम भूमिका
उल्लास महापरीक्षा में 5518 नवसाक्षरों ने दिखाया उत्साह 270 परीक्षा केंद्रों में हुआ बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मक ज्ञान का मूल्यांकन, डाइट पेंड्रा के स्टाफ एवं छात्राध्यापकों की रही अहम भूमिका
September 28, 2026
उल्लास महापरीक्षा में 5518 नवसाक्षरों ने दिखाया उत्साह 270 परीक्षा केंद्रों में हुआ बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मक ज्ञान का मूल्यांकन,...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जिला शिक्षा अधिकारी ने निरीक्षण के दौरान केंद्राध्यक्षों और शिक्षकों को निर्देश दिए कि बोर्ड परीक्षाओं के दौरान विद्यार्थियों को अनुशासन, पारदर्शिता और शांतिपूर्ण माहौल उपलब्ध कराना प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने सभी परीक्षा केंद्रों में किए गए व्यवस्थाओं की सराहना भी की।

जिले में आज आयोजित संस्कृत विषय की परीक्षा के साथ ही कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा का समापन शांतिपूर्ण और सफलतापूर्वक हो गया। शिक्षा विभाग के अधिकारियों के अनुसार जिले में परीक्षा पूरी तरह नकलविहीन और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुई।

Back to top button
error: Content is protected !!