LIVE UPDATE
गैजेट्सझमाझम खबरेंट्रेंडिंगप्रदेशरायपुर

पेंड्रा: छोटे बच्चों ने पुतला बनाकर किया रावण का दहन,असत्य पर सत्य की जीत का दिया संदेश

गौरेला पेंड्रा मरवाही :- जिले में कई जगह छोटे-छोटे बच्चों ने पैसे एकत्रित कर रावण का पुतला बना कर उसका दहन कर असत्य पर सत्य की जीत का संदेश दिया। पेंड्रा में भी जालान परिवार के बच्चों ने अपने जेब खर्च से पैसे एकत्रित कर रावण का पुतला तैयार किया।बता दे कि पेंड्रा में जालान परिवार के छोटे बच्चो ने हर वर्ष की भाति इस वर्ष भी मिलकर रावण का पुतला बनाया। रावण के पुतले को आमतौर पर माहिर कारीगर तैयार करते हैं, लेकिन यहां बच्चों ने ऐसा पुतला तैयार किया, जिसे देखकर बड़ों ने भी दांतों तले अंगुली दबा ली। आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को दशहरा मनाया जाता है। इस बार दशहरा 12 अक्टूबर यानि आज मनाया जा रहा है। बच्चों ने परिवार के बड़े बुजुर्गों एवं लोगों को एकत्रित कर रावण के पुतले का दहन कर बुराई पर अच्छाई की जीत का जश्न मनाया गया। अभिभावकों ने भी इस कार्य में बच्चों का सहयोग किया।

ये खबर भी पढ़ें…
भारी बारिश के बीच 26 सितंबर को स्कूलों में अवकाश, कलेक्टर विजय दया राम के.ने दिए सख्त निर्देश
भारी बारिश के बीच 26 सितंबर को स्कूलों में अवकाश, कलेक्टर विजय दया राम के.ने दिए सख्त निर्देश
September 26, 2026
भारी बारिश के बीच 26 सितंबर को स्कूलों में अवकाश, कलेक्टर विजय दया राम के.ने दिए सख्त निर्देश गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। छत्तीसगढ़...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Back to top button
error: Content is protected !!