LIVE UPDATE
झमाझम खबरें

श्री रामलला दर्शन के लिए तीर्थयात्रियों के वाहनों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

श्री रामलला दर्शन के लिए तीर्थयात्रियों के वाहनों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

गौरेला पेंड्रा मरवाही,श्री रामलला दर्शन (अयोध्या धाम) योजना के तहत जिले के 48 तीर्थयात्रियों को आज कलेक्ट्रेट परिसर से बिलासपुर रेल्वे स्टेशन के लिए रवाना किया गया।

ये खबर भी पढ़ें…
कोटमीकला ज्वेलरी व्यवसायी हत्याकांड में बड़ी सफलता: झारखंड से चांदी खरीददार गिरफ्तार, 1157 ग्राम चांदी बरामद
कोटमीकला ज्वेलरी व्यवसायी हत्याकांड में बड़ी सफलता: झारखंड से चांदी खरीददार गिरफ्तार, 1157 ग्राम चांदी बरामद
June 22, 2026
कोटमीकला ज्वेलरी व्यवसायी हत्याकांड में बड़ी सफलता: झारखंड से चांदी खरीददार गिरफ्तार, 1157 ग्राम चांदी बरामद गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। जिले के कोटमीकला...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Oplus_131072

कलेक्टर लीना कमलेश मंडावी और गणमान्य नागरिक कन्हैया राठौर ने तीर्थयात्रियों के वाहनों को हरी झंडी दिखाकर गंतव्य के लिए प्रस्थान किया। ये सभी तीर्थयात्री बिलासपुर से ट्रेन से श्री रामलला दर्शन करने अयोध्या धाम जा रहे हैं। तीर्थयात्रियों को रवाना करने से पहले कलेक्टर ने सभी तीर्थ यात्रियों को मिठाई खिलाया और गुलाब का पुष्प भेंट कर उनके मंगलमय यात्रा की कामना की। तीर्थयात्रियों के दल में गौरेला विकासखण्ड से 18, पेंड्रा विकासखण्ड से 17 एवं मरवाही विकासखण्ड से 13 तीर्थयात्री शामिल है। इनमें 23 महिला और 25 पुरूष तीर्थयात्री शामिल है। तीर्थ यात्रियों के रवानगी के अवसर पर परियोजना निदेशक जिला पंचायत (डीआरडीए) के पी तेंदुलकर,कीर्ति खुसरो एपीओ(DRDA) एसडीएम पेंड्रारोड अमित बेक, जनपद सीईओ गौरेला एच एस खोटेल, जनपद सीईओ पेण्ड्रा संजय शर्मा उपस्थित थे।

ये खबर भी पढ़ें…
सुख दुःख और विपत्तियों में एक सच्चे मित्र की पहचान होती है: व्यास अशोककृष्ण महाराज
सुख दुःख और विपत्तियों में एक सच्चे मित्र की पहचान होती है: व्यास अशोककृष्ण महाराज
June 22, 2026
सुख दुःख और विपत्तियों में एक सच्चे मित्र की पहचान होती है: व्यास अशोककृष्ण महाराज ""वन पूर्णाहुति भंडारा प्रसाद के...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Back to top button
error: Content is protected !!