LIVE UPDATE
झमाझम खबरेंदुनियादेशप्रदेशराजनीतीरायपुर

27 लाख का राजस्व हानि, नियमों की अनदेखी उजागर… फिर भी कार्रवाई लंबित, क्या सिस्टम खुद बचा रहा दोषियों को?

27 लाख का नुकसान, नियमों की अनदेखी उजागर… फिर भी कार्रवाई लंबित, क्या सिस्टम खुद बचा रहा दोषियों को?

गौरेला–पेंड्रा–मरवाही।जनपद पंचायत पेंड्रा अंतर्गत ग्राम पंचायत कुडकई में सामने आए करीब 27 लाख रुपये के राजस्व नुकसान के मामले में प्रशासनिक कार्रवाई अब तक शुरू नहीं हो पाई है। जांच पूरी होने और दोषियों की पहचान हो जाने के बावजूद मामला अभी भी “प्रस्तावित कार्रवाई” तक सीमित है, जिससे प्रशासनिक कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
मुसियारी स्कूल में कक्षा 3 की बच्ची से कथित मारपीट, कान पकड़कर उठाने का आरोप*
मुसियारी स्कूल में कक्षा 3 की बच्ची से कथित मारपीट, कान पकड़कर उठाने का आरोप*
September 25, 2026
*मुसियारी स्कूल में कक्षा 3 की बच्ची से कथित मारपीट, कान पकड़कर उठाने का आरोप* *जीशान अंसारी की कलम से*...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कलेक्टर जनदर्शन में प्राप्त शिकायत के आधार पर गठित तीन सदस्यीय जांच दल ने अपनी रिपोर्ट में स्पष्ट किया कि वित्तीय वर्ष 2024-25 में पशु पंजीयन बाजार का ठेका नहीं कराया गया। इस लापरवाही के चलते पंचायत को लगभग 27 लाख रुपये की राजस्व हानि हुई। जांच में यह भी सामने आया कि ठेका प्रक्रिया का पालन नहीं किया गया, जिसके कारण अब बकाया राशि की वसूली भी संभव नहीं है।

ये खबर भी पढ़ें…
पहले से बना था शौचालय, फिर भी मिली नई स्वीकृति! विभाग ने कसा शिकंजा
पहले से बना था शौचालय, फिर भी मिली नई स्वीकृति! विभाग ने कसा शिकंजा
September 25, 2026
पहले से बना था शौचालय, फिर भी मिली नई स्वीकृति! विभाग ने कसा शिकंजा भ्रामक जानकारी देकर नवीन शौचालय की...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जांच प्रतिवेदन में ग्राम पंचायत सचिव संतराम यादव के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई प्रस्तावित की गई है। वहीं सरपंच जगेश्वरी बाई के विरुद्ध छत्तीसगढ़ पंचायती राज अधिनियम 1993 के तहत कार्रवाई की सिफारिश की गई है।इसके बावजूद अब तक किसी भी स्तर पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।

ये खबर भी पढ़ें…
भारी बारिश के बीच 26 सितंबर को स्कूलों में अवकाश, कलेक्टर विजय दया राम के.ने दिए सख्त निर्देश
भारी बारिश के बीच 26 सितंबर को स्कूलों में अवकाश, कलेक्टर विजय दया राम के.ने दिए सख्त निर्देश
September 26, 2026
भारी बारिश के बीच 26 सितंबर को स्कूलों में अवकाश, कलेक्टर विजय दया राम के.ने दिए सख्त निर्देश गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। छत्तीसगढ़...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

यह पूरा प्रकरण जिला पंचायत सीईओ गौरेला–पेंड्रा–मरवाही को कई महीने पहले भेजा जा चुका है, लेकिन फाइल अब तक लंबित है। न तो निलंबन आदेश जारी हुआ और न ही किसी प्रकार की विभागीय कार्रवाई सामने आई है।

कार्रवाई में हो रही देरी को लेकर स्थानीय लोगों में आक्रोश है। उनका कहना है कि जब जांच पूरी हो चुकी है और दोष स्पष्ट हैं, तो कार्रवाई में इतनी देरी समझ से परे है। यह भी आशंका जताई जा रही है कि कहीं फाइलों को जानबूझकर रोका तो नहीं जा रहा।

जानकारों का कहना है कि ऐसे मामलों में नोटिस, जवाब और सुनवाई जैसी प्रक्रियाएं पूरी करनी होती हैं, जिसके बाद ही सक्षम अधिकारी कार्रवाई करता है। हालांकि, इतने लंबे समय तक मामला लंबित रहना प्रशासनिक सुस्ती पर सवाल जरूर खड़े करता है।

अब बड़ा सवाल यह है कि 27 लाख रुपये के नुकसान के बावजूद जिम्मेदारों पर कार्रवाई कब होगी, या फिर यह मामला भी फाइलों में ही दबकर रह जाएगा?

Back to top button
error: Content is protected !!