LIVE UPDATE
झमाझम खबरें

कस्टम मिलिंग के धान को राईस मिल, मालिक ने निजी व्यापारी के बेंच रहा, रंगे हाथों पकड़ाया, विभाग ने जारी किया ,नोटिस


कस्टम मिलिंग के धान को राईस मिल, मालिक ने निजी व्यापारी के बेंच रहा, रंगे हाथों पकड़ाया, विभाग ने जारी किया ,नोटिस

रायपुर/बिलासपुर:-लगातार क्षेत्र इस तरह की अनियमितता बढ़ रही है ताजा मामला, बता दें बिलासपुर का है जहां कस्टम मिलिंग के लिए दिए गए धान को एक राईस मिलर्स ने दूसरे व्यापारी को बेच दिया। राजस्व विभाग के अधिकारियों ने निरीक्षण के दौरान इसे रंगे हाथ पकड़ लिया। कलेक्टर अवनीश शरण के निर्देश पर खाद्य विभाग ने इसे गंभीर अपराध मानते हुए राईस मिलर्स को नोटिस जारी किया है।

ये खबर भी पढ़ें…
डिप्टी रेंजर शिव कुमार पैकरा ने दी स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
डिप्टी रेंजर शिव कुमार पैकरा ने दी स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
August 15, 2026
डिप्टी रेंजर शिव कुमार पैकरा ने दी स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं बेलगहना। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर बेलगहना...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.


उन्हें दो दिवस में समक्ष में उपस्थित होकर जवाब मांगा गया है। अन्यथा दंडात्मक कार्रवाई के साथ – साथ उनका पंजीयन भी निरस्त किया जायेगा। मामला बिल्हा ब्लॉक के ग्राम केशला स्थित मेसर्स शंकर राईस प्रोडक्ट का है। राइस मिल के मालिक और संचालक मनोज अग्रवाल पिता राजाराम अग्रवाल हैं।

खाद्य नियंत्रक बिलासपुर द्वारा मिल के संचालक को जारी नोटिस में कहा गया है कि आपके द्वारा संचालित राईस मिल खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 में समर्थन मूल्य पर उपार्जित धान के कस्टम मिलिंग हेतु पंजीकृत है।

ये खबर भी पढ़ें…
बेलगहना होली क्रॉस स्कूल में स्वतंत्रता दिवस पर भव्य समारोह
बेलगहना होली क्रॉस स्कूल में स्वतंत्रता दिवस पर भव्य समारोह
August 15, 2026
बेलगहना होली क्रॉस स्कूल में स्वतंत्रता दिवस पर भव्य समारोह विधायक प्रतिनिधि शिवदत्त पांडे ने किया ध्वजारोहण, बच्चों से मोबाइल...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जिसके परिपेक्ष्य में आपको दिनांक 16 दिसंबर 2024 को उपार्जन केन्द्र सेवांर से 280 क्विंटल धान उठाव हेतु डी०ओ० कमांक 002024124001839 जारी हुआ था। जिसके विरूद्ध आपके द्वारा दिनांक 03 जनवरी 2025 को वाहन क्रमांक सीजी 04 एलजेड 7978 के द्वारा धान का उठाव किया गया।

दिनांक 03 जनवरी 2025 को राजस्व विभाग तहसील-बिल्हा के अधिकारियों द्वारा ग्राम बरतोरी वि०ख०-बिल्हा स्थित ओम ट्रेडर्स की जाँच की गई, जहाँ से आपके मिल हेतु जारी डी०ओ० के विरूद्ध उठाव किये गये 280 क्विंटल धान (700 कट्टी) धान को वाहन कमांक सीजी 04 एलजेड 7978 से खाली कराया जा रहा था एवं वाहन चालक भी मौके से फरार था।

ये खबर भी पढ़ें…
आईटीआई में प्रवेश के लिए रिक्त सीटों पर पुनः ऑनलाइन आवेदन 16 से 18 अगस्त तक
आईटीआई में प्रवेश के लिए रिक्त सीटों पर पुनः ऑनलाइन आवेदन 16 से 18 अगस्त तक
August 16, 2026
आईटीआई में प्रवेश के लिए रिक्त सीटों पर पुनः ऑनलाइन आवेदन 16 से 18 अगस्त तक आईटीआई में प्रवेश के...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इस प्रकार आपके द्वारा समर्थन मूल्य पर उपार्जित शासकीय धान का निजी व्यापारी को विक्रय जाना प्रमाणित होता है।

आपका उपरोक्त कृत्य छत्तीसगढ़ कस्टम मिलिंग चावल उपार्जन आदेश 2016 का उल्लंघन है एवं आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 3/7 के तहत दण्डनीय अपराध की श्रेणी का कृत्य है। अतः आपके उपरोक्त कृत्य हेतु क्यो न आपके विरूद्ध आवश्यक वस्तु अधिनियम की धारा 3/7 के तहत् अभियोजनात्मक कार्रवाई प्रारंभ करने एवं आपके संस्थान को वर्तमान खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 में कस्टम मिलिंग कार्य से पृथक रखने की कार्यवाही की जावे।

उपरोक्त संबंध में आप अपना जवाब 2 दिवस के भीतर समक्ष में उपस्थित होकर प्रस्तुत करें। जवाब प्राप्त न होने की दशा में आपके विरूद्ध एकपक्षीय कार्रवाई की जावेगी।

Back to top button
error: Content is protected !!