LIVE UPDATE
झमाझम खबरेंट्रेंडिंगप्रदेशराजनीतीरायपुर

Big Breaking News : परीक्षा देने जा रही छात्रा की सड़क हादसे में मौत, पिता गंभीर; टक्कर मारकर वाहन फरार, ग्राम अमझर निवासी 

मिथलेश आयम, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही (जीपीएम)। पसान से पेंड्रा पहुंच मार्ग पर शनिवार सुबह एक दिल दहला देने वाला बड़ा सड़क हादसा सामने आया है। कोटमी सोना नदी पुल के पास सुबह लगभग 6 बजे एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण हादसे में परीक्षा देने जा रही एक 21 वर्षीय युवती की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उसके पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक व घायल की पहचान कोरबा जिले के ग्राम अमझर के निवासी के रूप में हुई है। वहीं हादसे को अंजाम देने के बाद आरोपी चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया।

​परीक्षा देने घर से निकली थी छात्रा, कोटमी पुल के पास हुआ हादसा :- 

ये खबर भी पढ़ें…
मुसियारी स्कूल में कक्षा 3 की बच्ची से कथित मारपीट, कान पकड़कर उठाने का आरोप*
मुसियारी स्कूल में कक्षा 3 की बच्ची से कथित मारपीट, कान पकड़कर उठाने का आरोप*
September 25, 2026
*मुसियारी स्कूल में कक्षा 3 की बच्ची से कथित मारपीट, कान पकड़कर उठाने का आरोप* *जीशान अंसारी की कलम से*...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

​प्राप्त जानकारी के अनुसार, कोरबा जिले के पसान क्षेत्र का ग्राम अमझर निवासी 21 वर्षीय युवती आज सुबह अपने पिता के साथ बाइक पर सवार होकर परीक्षा देने के लिए घर से निकली थी। जैसे ही वे पसान-पेंड्रा मार्ग पर स्थित कोटमी सोना नदी पुल के पास पहुंचे, तभी  एक अनियंत्रित वाहन ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि युवती ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के तुरंत बाद आरोपी चालक वाहन लेकर तेजी से भाग निकला।

​पिता की हालत गंभीर, जिला अस्पताल इलाज के लिए भेजा गया :- 

ये खबर भी पढ़ें…
पहले से बना था शौचालय, फिर भी मिली नई स्वीकृति! विभाग ने कसा शिकंजा
पहले से बना था शौचालय, फिर भी मिली नई स्वीकृति! विभाग ने कसा शिकंजा
September 25, 2026
पहले से बना था शौचालय, फिर भी मिली नई स्वीकृति! विभाग ने कसा शिकंजा भ्रामक जानकारी देकर नवीन शौचालय की...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जानकारी के अनुसार ​घटना के बाद राहगीरों और स्थानीय ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस और एम्बुलेंस को सूचना दी। हादसे में युवती के पिता को बेहद गंभीर चोटें आई हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने एम्बुलेंस की मदद से घायल पिता को तुरंत जिला अस्पताल रवाना किया, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उनका उपचार जारी है और हालत गंभीर बताई जा रही है।

​अमझर में पसरा मातम, फरार वाहन की तलाश में जुटी पुलिस :- 

ये खबर भी पढ़ें…
भारी बारिश के बीच 26 सितंबर को स्कूलों में अवकाश, कलेक्टर विजय दया राम के.ने दिए सख्त निर्देश
भारी बारिश के बीच 26 सितंबर को स्कूलों में अवकाश, कलेक्टर विजय दया राम के.ने दिए सख्त निर्देश
September 26, 2026
भारी बारिश के बीच 26 सितंबर को स्कूलों में अवकाश, कलेक्टर विजय दया राम के.ने दिए सख्त निर्देश गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। छत्तीसगढ़...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

​इस हृदयविदारक हादसे की खबर जैसे ही  ग्राम अमझर और मृतका के परिजनों को मिली, वहां कोहराम मच गया। जिस बेटी को पिता सुनहरे भविष्य की उम्मीद के साथ परीक्षा दिलाने ले जा रहे थे, उसकी असमय मौत से पूरे इलाके में शोक की लहर है। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। और संदिग्ध सीसीटीवी फुटेज खंगालकर फरार वाहन और उसके चालक की सरगर्मी से तलाश की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!