LIVE UPDATE
झमाझम खबरें

धान उपार्जन केंद्र बस्ती में 514 क्विंटल से अधिक धान की कमी, कलेक्टर ने FIR दर्ज करने दिए निर्देश

धान उपार्जन केंद्र बस्ती में 514 क्विंटल से अधिक धान की कमी, कलेक्टर ने FIR दर्ज करने दिए निर्देश

गौरेला पेंड्रा मरवाही। जिले के धान उपार्जन केंद्र बस्ती में भारी अनियमितता का मामला सामने आया है। संयुक्त जांच दल द्वारा किए गए भौतिक सत्यापन में केंद्र में 1286 बोरी यानी 514.40 क्विंटल धान की कमी पाए जाने के बाद जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। मामले में कलेक्टर डॉ. संतोष कुमार देवांगन ने संबंधित जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के निर्देश जारी किए हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
अपराधियों को चेतावनी, पुलिस को सख्त संदेश” : डीजीपी अरुण देव गौतम का सूरजपुर दौरा, बेहतर पुलिसिंग और त्वरित कार्रवाई पर जोर
अपराधियों को चेतावनी, पुलिस को सख्त संदेश” : डीजीपी अरुण देव गौतम का सूरजपुर दौरा, बेहतर पुलिसिंग और त्वरित कार्रवाई पर जोर
July 10, 2026
"अपराधियों को चेतावनी, पुलिस को सख्त संदेश" : डीजीपी अरुण देव गौतम का सूरजपुर दौरा, बेहतर पुलिसिंग और त्वरित कार्रवाई...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जानकारी के अनुसार, जिला प्रशासन द्वारा गठित संयुक्त जांच दल ने पहले धान उपार्जन केंद्र बस्ती का भौतिक सत्यापन किया था, जिसमें 1279 बोरी यानी 511.66 क्विंटल धान कम पाया गया था। इसके बाद धान खरीदी प्रभारी द्वारा पुनः सत्यापन की मांग की गई। प्रशासन ने दोबारा जांच कराई, लेकिन दूसरी जांच में भी स्थिति जस की तस मिली और इस बार 1286 बोरी यानी 514.40 क्विंटल धान की कमी दर्ज की गई।

धान की इतनी बड़ी मात्रा में कमी पाए जाने के बाद केंद्र के प्रबंधक बलराम ठाकुर और धान खरीदी प्रभारी सुंदर सिंह पैकरा को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था। दोनों द्वारा प्रस्तुत जवाब को प्रशासन ने असंतोषजनक माना। जांच में यह स्पष्ट माना गया कि उपार्जन केंद्र में गंभीर अनियमितता हुई है और इसके लिए संबंधित जिम्मेदार अधिकारी उत्तरदायी हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
वित्तीय अनियमितता मामले में गुरसिया सरपंच निलंबित, शिकायत पर एसडीएम मनोज बंजारे की बड़ी कार्रवाई
वित्तीय अनियमितता मामले में गुरसिया सरपंच निलंबित, शिकायत पर एसडीएम मनोज बंजारे की बड़ी कार्रवाई
July 10, 2026
मिथलेश आयम की रिपोर्ट, कोरबा/पोड़ी उपरोड़ा :- कोरबा जिले के पोड़ी उपरोड़ा विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत गुरसिया की सरपंच हेमलता...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मामले की गंभीरता को देखते हुए कलेक्टर डॉ. संतोष कुमार देवांगन ने सहायक आयुक्त सहकारिता एवं सहायक पंजीयक सहकारी संस्थाएं, जिला गौरेला-पेंड्रा-मरवाही को पत्र भेजकर प्रबंधक बलराम ठाकुर और धान उपार्जन केंद्र प्रभारी सुंदर सिंह पैकरा के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करते हुए एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं।

धान खरीदी केंद्र में सामने आई इस बड़ी गड़बड़ी के बाद सहकारी व्यवस्था और धान उपार्जन प्रक्रिया पर भी सवाल उठने लगे हैं। प्रशासन अब पूरे मामले की विस्तृत जांच और जवाबदेही तय करने की तैयारी में जुट गया 

ये खबर भी पढ़ें…
आर्थिक स्वावलंबन की नई पहचान बन रही है महतारी वंदन योजना : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय
आर्थिक स्वावलंबन की नई पहचान बन रही है महतारी वंदन योजना : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय
July 11, 2026
आर्थिक स्वावलंबन की नई पहचान बन रही है महतारी वंदन योजना : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय मुख्यमंत्री ने जारी की...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Back to top button
error: Content is protected !!