LIVE UPDATE
झमाझम खबरेंदुनियादेशप्रदेशराजनीतीरायपुर

ULLAS महा परीक्षा की तैयारियों को लेकर BEO गौरेला ने ली संकुल समन्वयकों की बैठक 23 संकुलों के 74 परीक्षा

ULLAS महा परीक्षा की तैयारियों को लेकर BEO गौरेला ने ली संकुल समन्वयकों की बैठक

23 संकुलों के 74 परीक्षा केंद्रों में 1629 परीक्षार्थी होंगे शामिल, 90 पर्यवेक्षकों की लगाई गई ड्यूटी

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। 27 सितंबर 2026 को आयोजित होने वाली ULLAS नव भारत साक्षरता महा परीक्षा की तैयारियों को लेकर विकासखंड शिक्षा अधिकारी गौरेला उपेंद्र सिंह ठाकुर ने बीआरसी कार्यालय गौरेला में विकासखंड के सभी संकुल समन्वयकों की आवश्यक बैठक ली। बैठक में परीक्षा के सफल, व्यवस्थित एवं पारदर्शी आयोजन को लेकर तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की गई।

ये खबर भी पढ़ें…
भारी बारिश के बीच 26 सितंबर को स्कूलों में अवकाश, कलेक्टर विजय दया राम के.ने दिए सख्त निर्देश
भारी बारिश के बीच 26 सितंबर को स्कूलों में अवकाश, कलेक्टर विजय दया राम के.ने दिए सख्त निर्देश
September 26, 2026
भारी बारिश के बीच 26 सितंबर को स्कूलों में अवकाश, कलेक्टर विजय दया राम के.ने दिए सख्त निर्देश गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। छत्तीसगढ़...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

विकासखंड गौरेला में इस महा परीक्षा के लिए 23 संकुलों के अंतर्गत 74 परीक्षा केंद्र निर्धारित किए गए हैं। इन केंद्रों पर कुल 1629 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। परीक्षा के सुचारु संचालन एवं निगरानी के लिए 90 पर्यवेक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है।

बैठक में ULLAS साक्षरता के नोडल अधिकारी आलोक शुक्ला ने सभी संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को परीक्षार्थियों की शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। उन्होंने जिले को शत-प्रतिशत साक्षर बनाने के उद्देश्य से सभी को गंभीरता एवं जिम्मेदारी के साथ कार्य करने का आह्वान किया।

ये खबर भी पढ़ें…
सेवा’ के नाम पर शिक्षकों से 200 रुपये की वसूली? शिक्षा रथ अभियान पर उठे गंभीर सवाल
सेवा’ के नाम पर शिक्षकों से 200 रुपये की वसूली? शिक्षा रथ अभियान पर उठे गंभीर सवाल
September 26, 2026
सेवा’ के नाम पर शिक्षकों से 200 रुपये की वसूली? शिक्षा रथ अभियान पर उठे गंभीर सवाल DEO बोले—ऐसी कोई...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

वहीं बीआरसी संतोष सोनी ने विभागीय योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाने तथा शासन द्वारा जारी निर्देशों का समय-सीमा में पालन सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

बैठक में संकुल समन्वयकों को परीक्षा से संबंधित व्यवस्थाओं, परीक्षार्थियों की उपस्थिति और परीक्षा संचालन को लेकर आवश्यक जिम्मेदारियां सौंपी गईं। अधिकारियों ने महा परीक्षा को सफल बनाने के लिए सभी स्तरों पर समन्वय के साथ कार्य करने पर जोर दिया।

ये खबर भी पढ़ें…
राधे मोहन रामायण समिति गौरेला के 42 श्रद्धालुओं का जत्था नर्मदा परिक्रमा के लिए रवाना,
राधे मोहन रामायण समिति गौरेला के 42 श्रद्धालुओं का जत्था नर्मदा परिक्रमा के लिए रवाना,
September 26, 2026
राधे मोहन रामायण समिति गौरेला के 42 श्रद्धालुओं का जत्था नर्मदा परिक्रमा के लिए रवाना, गौरेला नगर पालिका अध्यक्ष एवं...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!