LIVE UPDATE
झमाझम खबरेंदुनियादेशप्रदेशराजनीतीरायपुर

महासंघ की बैठक में बनी नई कार्यकारिणी, संगठन विस्तार पर बनी रणनीति 

महासंघ की बैठक में बनी नई कार्यकारिणी, संगठन विस्तार पर बनी रणनीति 

जीबी एवं वीबी ग्राम महासंघ की नई कार्यकारिणी घोषित, जिला व जनपद स्तरीय पदाधिकारियों का सर्वसम्मति से चयन

ये खबर भी पढ़ें…
मुसियारी स्कूल में कक्षा 3 की बच्ची से कथित मारपीट, कान पकड़कर उठाने का आरोप*
मुसियारी स्कूल में कक्षा 3 की बच्ची से कथित मारपीट, कान पकड़कर उठाने का आरोप*
September 25, 2026
*मुसियारी स्कूल में कक्षा 3 की बच्ची से कथित मारपीट, कान पकड़कर उठाने का आरोप* *जीशान अंसारी की कलम से*...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

प्रवीण कुमार कौशिक की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई बैठक, संगठन विस्तार और ग्रामीण हितों को लेकर लिया गया महत्वपूर्ण संकल्प

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, 25 जून 2026। जीबी एवं वीबी ग्राम महासंघ की महत्वपूर्ण बैठक कार्यकारी अध्यक्ष श्री प्रवीण कुमार कौशिक की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में संगठन के विस्तार, ग्राम स्तर तक महासंघ को मजबूत बनाने तथा जिला एवं जनपद स्तरीय नई कार्यकारिणी के गठन पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में उपस्थित सदस्यों ने सर्वसम्मति से विभिन्न पदों पर मनोनयन करते हुए नई कार्यकारिणी की घोषणा की। बैठक में महासंघ के संरक्षक के रूप में श्री रोशन सराफ को जिम्मेदारी सौंपी गई। जिला स्तर पर श्री बिजेन्द्रनाथ दीवाकर को जिला अध्यक्ष तथा श्री पवन द्विवेदी को जिला उपाध्यक्ष चुना गया। वहीं जनपद स्तर पर मरवाही ब्लॉक अध्यक्ष के रूप में श्री चितरंजन मरकाम (टीए), पेंड्रा ब्लॉक अध्यक्ष के रूप में श्री गिरिवर साहू तथा गौरेला ब्लॉक अध्यक्ष के रूप में श्री संजय राठौर का चयन किया गया।

ये खबर भी पढ़ें…
पहले से बना था शौचालय, फिर भी मिली नई स्वीकृति! विभाग ने कसा शिकंजा
पहले से बना था शौचालय, फिर भी मिली नई स्वीकृति! विभाग ने कसा शिकंजा
September 25, 2026
पहले से बना था शौचालय, फिर भी मिली नई स्वीकृति! विभाग ने कसा शिकंजा भ्रामक जानकारी देकर नवीन शौचालय की...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बैठक को संबोधित करते हुए कार्यकारी अध्यक्ष श्री प्रवीण कुमार कौशिक ने कहा कि महासंघ का मूल उद्देश्य ग्राम स्तर तक संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करना, सदस्यों के हितों की रक्षा करना तथा ग्रामीण विकास से जुड़े मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाना है। उन्होंने नव-मनोनीत पदाधिकारियों से संगठन को अधिक सक्रिय, प्रभावी और जनहितैषी बनाने के लिए समर्पण भाव से कार्य करने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती तभी संभव है जब सभी पदाधिकारी और सदस्य आपसी समन्वय, पारदर्शिता और प्रतिबद्धता के साथ कार्य करें। महासंघ ग्रामीण क्षेत्रों की समस्याओं के समाधान, सामाजिक विकास और जनकल्याणकारी गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहेगा।

ये खबर भी पढ़ें…
भारी बारिश के बीच 26 सितंबर को स्कूलों में अवकाश, कलेक्टर विजय दया राम के.ने दिए सख्त निर्देश
भारी बारिश के बीच 26 सितंबर को स्कूलों में अवकाश, कलेक्टर विजय दया राम के.ने दिए सख्त निर्देश
September 26, 2026
भारी बारिश के बीच 26 सितंबर को स्कूलों में अवकाश, कलेक्टर विजय दया राम के.ने दिए सख्त निर्देश गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। छत्तीसगढ़...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बैठक के अंत में नव-मनोनीत पदाधिकारियों का पुष्पमालाओं से स्वागत कर उन्हें शुभकामनाएं दी गईं। सभी सदस्यों ने संगठन को और अधिक मजबूत एवं प्रभावशाली बनाने का संकल्प लिया। उपस्थित सदस्यों ने विश्वास व्यक्त किया कि नई कार्यकारिणी के नेतृत्व में महासंघ नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा तथा ग्रामीण क्षेत्र के विकास, सामाजिक सरोकारों और जनहित के कार्यों में महत्वपूर्ण योगदान देगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!