LIVE UPDATE
झमाझम खबरें

शिक्षिका बर्खास्त: शिक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, शिक्षिका सहित चार बर्खास्त, अब तक 6 शिक्षकों पर गिरी गाज

CG- शिक्षिका बर्खास्त: शिक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, शिक्षिका सहित चार बर्खास्त, अब तक 6 शिक्षकों पर गिरी गाज

बलौदाबाजार,:- शिक्षा विभाग में बड़ी कार्रवाई हुई है। कलेक्टर के निर्देश पर शिक्षक सहित शिक्षा विभाग के चार कर्मचारियों को बर्खास्त कर दिया है। चारों के खिलाफ गंभीर शिकायत मिली थी, जिसके बाद पूरे मामले में एक्शन लिया गया। कलेक्टर दीपक सोनी के निर्देश पर लंबे समय से अनुपस्थित 1 शिक्षक, 1 बाबू एवं 2 भृत्य शासकीय सेवा से हटा दिये गये हैं। जिला शिक्षा अधिकारी ने इस संदर्भ में आदेश जारी कर दिया है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जिन कर्मचारियों पर कार्रवाई हुई है, उसमें एलबी शिक्षक कुमारी निकिता लारिया, सहायक ग्रेड 3 शैली गुप्ता, भृत्य बलराम दीवान एवं राजेश कुमार श्रीवास्तव शामिल था। चारों के खिलाफ छ.ग. सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के नियम 3(1) (एक) (दो) (तीन) तथा अवकाश नियम 7 के तहत कार्रवाई हुई है।

उपरोक्त कर्मचारीगण अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित शासकीय सेवकों के विरुध्द अनुशासनिक कार्रवाई करते हुए कार्य से पृथक कर दिया गया है। इनके द्वारा मूलभूत नियम 18 एवं छ.ग. सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के नियम 3(1) (एक) (दो) (तीन) तथा अवकाश नियम 7 निहित नियमों के विपरीत पाया गया जो कदाचरण की श्रेणी में आता है। गौरतलब है कलेक्टर दीपक सोनी पूर्व में लंबे समय से अनुपस्थित 6 शिक्षकों एवं भृत्यों पर कार्रवाई की जा चुका है।

ये खबर भी पढ़ें…
September 28, 2026
उल्लास महापरीक्षा में 5518 नवसाक्षरों ने दिखाया उत्साह 270 परीक्षा केंद्रों में हुआ बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मक ज्ञान का मूल्यांकन,...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Back to top button
error: Content is protected !!