LIVE UPDATE
झमाझम खबरेंट्रेंडिंगदुनियादेशप्रदेशराजनीतीरायपुर

ई-अटेंडेंस में लापरवाही पर बड़ा एक्शन! वेतन नहीं काटने वाले संकुल प्राचार्य होंगे निलंबित, DEO को आज ही भेजनी होगी रिपोर्ट

ई-अटेंडेंस में लापरवाही पर बड़ा एक्शन! वेतन नहीं काटने वाले संकुल प्राचार्य होंगे निलंबित, DEO को आज ही भेजनी होगी रिपोर्ट

भोपाल/। प्रदेश में शिक्षकों की ई-अटेंडेंस व्यवस्था को लेकर सरकार ने सख्त रुख अपनाया है। स्कूल शिक्षा आयुक्त ने स्पष्ट निर्देश जारी करते हुए कहा है कि जिन शिक्षकों ने ई-अटेंडेंस के निर्देशों का पालन नहीं किया और फिर भी संबंधित संकुल प्राचार्यों ने उनका वेतन नहीं काटा तथा पूरा वेतन जारी करने की अनुशंसा कर दी, ऐसे संकुल प्राचार्यों के विरुद्ध निलंबन एवं अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

ये खबर भी पढ़ें…
राधे मोहन रामायण समिति गौरेला के 42 श्रद्धालुओं का जत्था नर्मदा परिक्रमा के लिए रवाना,
राधे मोहन रामायण समिति गौरेला के 42 श्रद्धालुओं का जत्था नर्मदा परिक्रमा के लिए रवाना,
September 26, 2026
राधे मोहन रामायण समिति गौरेला के 42 श्रद्धालुओं का जत्था नर्मदा परिक्रमा के लिए रवाना, गौरेला नगर पालिका अध्यक्ष एवं...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आयुक्त ने अपने आदेश में उल्लेख किया है कि शासन के स्पष्ट निर्देशों के बावजूद ई-अटेंडेंस पर शिक्षकों की उपस्थिति केवल 90 प्रतिशत दर्ज की गई है। यानी करीब 10 प्रतिशत शिक्षकों ने ई-अटेंडेंस के नियमों का पालन नहीं किया, जो शासन के आदेशों का सीधा उल्लंघन माना गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
September 28, 2026
*सीधी और सच्ची बात साहस के साथ रखें युवा, नई सोच को दें नई पहचान : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आदेश में कहा गया है कि जिन संकुल प्राचार्यों ने ऐसे शिक्षकों का नियमानुसार वेतन नहीं काटा और पूरा वेतन निकालने की अनुशंसा की, उनके खिलाफ तत्काल कार्रवाई की जाए। इसे प्रशासनिक लापरवाही मानते हुए निलंबन सहित विभागीय कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। स्कूल शिक्षा आयुक्त ने सभी संभागीय संयुक्त संचालकों और जिला शिक्षा अधिकारियों (DEO) को निर्देशित किया है कि ऐसे लापरवाह संकुल प्राचार्यों के विरुद्ध की गई कार्रवाई की रिपोर्ट 2 जुलाई तक संचालनालय को अनिवार्य रूप से भेजी जाए।

आयुक्त ने चेतावनी भी दी है कि यदि निर्धारित समय-सीमा में कार्रवाई नहीं की गई या रिपोर्ट प्रस्तुत नहीं की गई, तो संबंधित संयुक्त संचालक और जिला शिक्षा अधिकारी के विरुद्ध भी अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

ये खबर भी पढ़ें…
आवास सूची देने से कतरा रही नगर पंचायत मरवाही? CMO और कंप्यूटर ऑपरेटर के जवाब ने बढ़ाए सवाल..!
आवास सूची देने से कतरा रही नगर पंचायत मरवाही? CMO और कंप्यूटर ऑपरेटर के जवाब ने बढ़ाए सवाल..!
September 28, 2026
आवास सूची देने से कतरा रही नगर पंचायत मरवाही? CMO और कंप्यूटर ऑपरेटर के जवाब ने बढ़ाए सवाल मरवाही। नगर...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सरकार के इस कड़े रुख से स्पष्ट है कि शिक्षा विभाग अब ई-अटेंडेंस व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही या नियमों की अनदेखी को बर्दाश्त करने के मूड में नहीं है। आने वाले दिनों में प्रदेशभर में कई संकुल प्राचार्यों पर कार्रवाई की गाज गिर सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!