LIVE UPDATE
झमाझम खबरें

“सुशासन तिहार” का पांचवां जन समस्या निवारण शिविर 15 मई को नवागांव में, 14 पंचायतों के ग्रामीणों की समस्याओं का होगा समाधान

“सुशासन तिहार” का पांचवां जन समस्या निवारण शिविर 15 मई को नवागांव में, 14 पंचायतों के ग्रामीणों की समस्याओं का होगा समाधान

गौरेला पेंड्रा मरवाही। जिले में चल रहे “सुशासन तिहार” अभियान के तहत आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए प्रशासन लगातार जन समस्या निवारण शिविरों का आयोजन कर रहा है। इसी कड़ी में पांचवां जन समस्या निवारण शिविर 15 मई शुक्रवार को जनपद पंचायत पेंड्रा अंतर्गत शासकीय हाई स्कूल परिसर ग्राम पंचायत नवागांव में आयोजित किया जाएगा। शिविर सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक संचालित होगा, जहां विभिन्न विभागों के अधिकारी ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर मौके पर समाधान सुनिश्चित करेंगे।

ये खबर भी पढ़ें…
सरपंचों को मंच से उतारने का विवाद पड़ा भारी? नगरी SDM और जनपद CEO हटाए गए!
सरपंचों को मंच से उतारने का विवाद पड़ा भारी? नगरी SDM और जनपद CEO हटाए गए!
October 9, 2026
सरपंचों को मंच से उतारने का विवाद पड़ा भारी? नगरी SDM और जनपद CEO हटाए गए! सांसद भोजराज नाग के...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इस शिविर में क्लस्टर की 14 ग्राम पंचायतों को शामिल किया गया है, जिनमें अमरपुर, अड़भार, सेंवरा, कुड़कई, पतगवां, बंधी, बचरवार, गिरारी, लटकोनी, पनकोटा, नवागांव, झाबर, बारीमउमराव एवं टंगियामार ग्राम पंचायतें शामिल हैं। बड़ी संख्या में ग्रामीणों के शिविर में पहुंचने की संभावना जताई जा रही है।

जिला प्रशासन ने सभी विभागों के जिला अधिकारियों को अपने अधीनस्थ कर्मचारियों सहित अनिवार्य रूप से शिविर में उपस्थित रहने के निर्देश दिए हैं। अधिकारियों को स्पष्ट रूप से कहा गया है कि आमजनों की शिकायतों एवं मांगों का त्वरित, पारदर्शी और प्रभावी निराकरण सुनिश्चित किया जाए, ताकि लोगों को कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।

ये खबर भी पढ़ें…
पोड़ी उपरोड़ा BEO पर फिर उठे सवाल: शासन के आदेश के बाद भी प्रधान पाठक का 55–60 किमी दूर संलग्नीकरण!
पोड़ी उपरोड़ा BEO पर फिर उठे सवाल: शासन के आदेश के बाद भी प्रधान पाठक का 55–60 किमी दूर संलग्नीकरण!
October 9, 2026
पोड़ी उपरोड़ा BEO पर फिर उठे सवाल: शासन के आदेश के बाद भी प्रधान पाठक का 55–60 किमी दूर संलग्नीकरण!...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

प्रशासन का उद्देश्य इन शिविरों के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में शासन और जनता के बीच सीधा संवाद स्थापित करना है। साथ ही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देकर पात्र हितग्राहियों तक लाभ पहुंचाना भी प्राथमिकता में शामिल है। शिविर में राजस्व, पंचायत, स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, विद्युत, महिला एवं बाल विकास, खाद्य, सामाजिक न्याय समेत कई विभागों की सेवाएं उपलब्ध रहेंगी।

“सुशासन तिहार” के जरिए जिला प्रशासन गांव-गांव तक पहुंचकर जनता की समस्याओं का मौके पर निराकरण करने और शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का प्रयास कर रहा है।

ये खबर भी पढ़ें…
खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई: अवैध रेत परिवहन पर शिकंजा, 9 वाहन जब्त
खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई: अवैध रेत परिवहन पर शिकंजा, 9 वाहन जब्त
October 9, 2026
खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई: अवैध रेत परिवहन पर शिकंजा, 9 वाहन जब्त मरवाही से लेकर कोटमी और नगरसैनिक लाइन...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Back to top button
error: Content is protected !!