LIVE UPDATE
झमाझम खबरेंदुनियादेशप्रदेशराजनीतीरायपुर

वायरल वीडियो ने खोली पोल! कलेक्टर की सख्ती के बाद प्रधान पाठक सस्पेंड, शिक्षा विभाग में मचा हड़कंप

वायरल वीडियो ने खोली पोल! कलेक्टर की सख्ती के बाद प्रधान पाठक सस्पेंड, शिक्षा विभाग में मचा हड़कंप

जांजगीर-चांपा, 01 अगस्त 2026। जांजगीर-चांपा जिले के पामगढ़ विकासखंड स्थित शासकीय प्राथमिक शाला तेलीपारा डोंगाकोहरौद के प्रधान पाठक भुवनेश्वर कौशिक पर आखिरकार प्रशासन की गाज गिर गई। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने और ग्रामीणों की शिकायत के बाद कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच के निर्देश दिए। जांच रिपोर्ट सामने आते ही जिला शिक्षा अधिकारी ने प्रधान पाठक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।

ये खबर भी पढ़ें…
पोड़ी उपरोड़ा BEO पर फिर उठे सवाल: शासन के आदेश के बाद भी प्रधान पाठक का 55–60 किमी दूर संलग्नीकरण!
पोड़ी उपरोड़ा BEO पर फिर उठे सवाल: शासन के आदेश के बाद भी प्रधान पाठक का 55–60 किमी दूर संलग्नीकरण!
October 9, 2026
पोड़ी उपरोड़ा BEO पर फिर उठे सवाल: शासन के आदेश के बाद भी प्रधान पाठक का 55–60 किमी दूर संलग्नीकरण!...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

विकासखंड शिक्षा अधिकारी, पामगढ़ द्वारा की गई जांच और प्रस्तुत प्रतिवेदन में प्रथम दृष्टया संबंधित प्रधान पाठक का आचरण गंभीर कदाचार की श्रेणी में पाया गया। जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि सोशल मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में प्रसारित वीडियो तथा जांच रिपोर्ट के आधार पर यह कार्रवाई की गई है। आदेश के अनुसार, संबंधित प्रधान पाठक का कृत्य छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियम, 1965 के नियम-3 का उल्लंघन पाया गया। इसके चलते छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम, 1966 के नियम-9 के तहत उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

निलंबन अवधि के दौरान भुवनेश्वर कौशिक का मुख्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय, नवागढ़ निर्धारित किया गया है। प्रशासन ने संकेत दिए हैं कि मामले की विस्तृत जांच जारी रहेगी और जांच के निष्कर्ष के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

ये खबर भी पढ़ें…
खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई: अवैध रेत परिवहन पर शिकंजा, 9 वाहन जब्त
खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई: अवैध रेत परिवहन पर शिकंजा, 9 वाहन जब्त
October 9, 2026
खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई: अवैध रेत परिवहन पर शिकंजा, 9 वाहन जब्त मरवाही से लेकर कोटमी और नगरसैनिक लाइन...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!