LIVE UPDATE
झमाझम खबरें

कोटमी में श्रीमद भागवत कथा का भव्य आयोजन शुरू, 12 जून को होगा समापन भंडारा

कोटमी में श्रीमद भागवत कथा का भव्य आयोजन शुरू, 12 जून को होगा समापन भंडारा

(गौरेला-पेंड्रा-मरवाही) कोटमी बस स्टैंड में 5 जून से 12 जून तक श्रीमद भागवत कथा का भव्य आयोजन किया जा रहा है। यह संगीतमय कथा प्रतिदिन दोपहर 3 बजे से वृंदावन के प्रसिद्ध भागवताचार्य पंडित निशि कृष्ण महाराज के पावन मुख से की जा रही है। कथा के मुख्य यजमान सुरेशचंद्र, सूरजचंद्र, रमेश गुप्ता एवं उनका परिवार हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
सेवा’ के नाम पर शिक्षकों से 200 रुपये की वसूली? शिक्षा रथ अभियान पर उठे गंभीर सवाल
सेवा’ के नाम पर शिक्षकों से 200 रुपये की वसूली? शिक्षा रथ अभियान पर उठे गंभीर सवाल
September 26, 2026
सेवा’ के नाम पर शिक्षकों से 200 रुपये की वसूली? शिक्षा रथ अभियान पर उठे गंभीर सवाल DEO बोले—ऐसी कोई...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पंडित निशि कृष्ण महाराज की भावपूर्ण एवं प्रभावशाली कथा शैली भक्तों को आध्यात्मिक भाव में सराबोर कर रही है। आयोजन समिति के मुकेश जायसवाल ने बताया कि श्रद्धालुओं के बैठने, जलपान एवं अन्य सभी आवश्यक सुविधाओं की समुचित व्यवस्था की गई है।

12 जून को कथा के समापन अवसर पर हवन-पूजन, तुलसी वर्षा और विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर श्रद्धालुओं को प्रसाद का वितरण किया जाएगा। यह धार्मिक आयोजन क्षेत्रवासियों के लिए आध्यात्मिक ऊर्जा का केंद्र बनता जा रहा है।

ये खबर भी पढ़ें…
राधे मोहन रामायण समिति गौरेला के 42 श्रद्धालुओं का जत्था नर्मदा परिक्रमा के लिए रवाना,
राधे मोहन रामायण समिति गौरेला के 42 श्रद्धालुओं का जत्था नर्मदा परिक्रमा के लिए रवाना,
September 26, 2026
राधे मोहन रामायण समिति गौरेला के 42 श्रद्धालुओं का जत्था नर्मदा परिक्रमा के लिए रवाना, गौरेला नगर पालिका अध्यक्ष एवं...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Back to top button
error: Content is protected !!