मैट पर दिखेगा कबड्डी का असली रोमांच: कुम्हारी सानी में आज से तीन दिवसीय रात्रिकालीन खेल का आगाज़, खेल प्रतिभाओं से सजेगा मैदान

कोरबा/पसान : खेल प्रेमियों और स्थानीय खिलाड़ियों के लिए खुशखबरी ग्राम पंचायत कुम्हारी सानी द्वारा आगामी 14 जून से तीन दिवसीय भव्य “रात्रिकालीन ओपन कबड्डी प्रतियोगिता 2026” का आयोजन किया जा रहा है. यह आयोजन “खेल भावना, खेल अनुशासन, खेल सम्मान” के पावन संदेश के साथ आयोजित किया जाएगा, इस प्रतियोगिता का उद्देश्य स्थानीय खेल प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना और कबड्डी खेल के प्रति युवाओं में उत्साह जगाना है आयोजन समिति द्वारा बताया गया की, यह प्रतियोगिता 14 जून से 16 जून 2026 तक चलेगी, जिसका समय प्रतिदिन शाम 4:00 बजे से लेकर रात 12:00 बजे तक रहेगा. खेल प्रेमियों के लिए यह रात्रिकालीन आयोजन एक रोमांचक अनुभव होगा. ग्राम पंचायत कुम्हारी सानी के आयोजक मंडल ने इस प्रतियोगिता के लिए आकर्षक पुरस्कारों की घोषणा की है. प्रथम पुरस्कार के रूप में विजेता टीम को ₹21,000 और एक शील्ड प्रदान की जाएगी. वहीं, दूसरे, तीसरे और चौथे स्थान पर रहने वाली टीमों को ₹15,000, ₹7,000, और ₹5,000 के नकद पुरस्कारों के साथ-साथ शील्ड भी दी जाएगी.
प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए इच्छुक टीमें 14 जून से 15 जून 2026 तक शाम 10 बजे तक पंजीकरण करा सकती हैं. प्रवेश शुल्क ₹351 प्रति टीम निर्धारित किया गया है इस भव्य आयोजन को सफल बनाने में मुख्य अतिथि के रूप में ज्योत्सना चरणदास महंत सांसद, कोरबा, तुलेश्वर हीरासिंह मरकाम विधायक पाली तानाखार, प्रताप सिंह मरावी सरपंच संघ अध्यक्ष पोड़ी उपरोड़ा, और विदाम सिंह मरकाम जिला पंचायत सदस्य, उपस्थित रहेंगे. साथ ही, विशिष्ट अतिथियों में प्रकाशचंद जाखड़ उपाध्यक्ष जनपद पंचायत पोड़ी उपरोड़ा, आनन्द सिंह आयाम जनपद सदस्य पोड़ीकला, जुनैद खान सांसद प्रतिनिधि, और चंद्रप्रताप पोर्ते पुटीपखना सरपंच विधायक प्रतिनिधि शामिल होंगे। प्रतियोगिता को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए कुम्हारी सानी सरपंच हिरोदिया रामनारायण कोर्चे, उपसरपंच धन सिंह श्याम, समस्त पंच और सहयोगी ग्राम पंचायत खोड़री सरपंच और अमझर सरपंच के मार्गदर्शन में एक कबड्डी समिति का गठन किया गया है. समिति में अध्यक्ष रमेश मरकाम, उपाध्यक्ष कमलेश्वर, सचिव देवीप्रसाद, और कोषाध्यक्ष निर्मल सिंह पोया सहित अन्य सदस्य शामिल हैं. आयोजकों ने कबड्डी के इस महाकुंभ में सभी खेल प्रेमियों और टीमों से बढ़-चढ़कर भाग लेने और मैच देखने का आह्वान किया है.
















