LIVE UPDATE
झमाझम खबरें

भाजपा सोशल मीडिया छत्तीसगढ़ प्रदेश कार्यसमिति की घोषणा, पुष्पेंद्र त्रिपाठी बने प्रदेश कार्यसमिति सदस्य

भाजपा सोशल मीडिया छत्तीसगढ़ प्रदेश कार्यसमिति की घोषणा, पुष्पेंद्र त्रिपाठी बने प्रदेश कार्यसमिति सदस्य

रायपुर/छत्तीसगढ़:- भारतीय जनता पार्टी ने संगठनात्मक मजबूती की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए भाजपा सोशल मीडिया छत्तीसगढ़ प्रदेश कार्यसमिति की घोषणा कर दी है। यह घोषणा प्रदेश अध्यक्ष श्री किरण देव साय की सहमति से की गई है। इस संबंध में आदेश भाजपा प्रदेश कार्यालय से 03 फरवरी 2026 को जारी किया गया।
घोषित सूची के अनुसार, श्री पुष्पेंद्र त्रिपाठी को भाजपा सोशल मीडिया छत्तीसगढ़ प्रदेश कार्यसमिति का सदस्य नियुक्त किया गया है। उनकी यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी।

ये खबर भी पढ़ें…
DPL-3 का आगाज 21 नवंबर से, 112 खिलाड़ियों का होगा ऑक्शन
DPL-3 का आगाज 21 नवंबर से, 112 खिलाड़ियों का होगा ऑक्शन
October 5, 2026
DPL-3 का आगाज 21 नवंबर से, 112 खिलाड़ियों का होगा ऑक्शन 25 विभागों के अधिकारी-कर्मचारी खिलाड़ी लेंगे हिस्सा, 10 अक्टूबर...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

श्री पुष्पेंद्र त्रिपाठी भारतीय जनता पार्टी के एक सक्रिय, कर्मठ और समर्पित कार्यकर्ता माने जाते हैं। वे पूर्व में तत्कालीन बिलासपुर सांसद एवं वर्तमान उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव के संसदीय प्रतिनिधि के रूप में भी अपनी महत्वपूर्ण सेवाएँ दे चुके हैं। संगठनात्मक कार्यों के साथ-साथ प्रशासनिक अनुभव में भी उनकी सशक्त पकड़ रही है। इन्हीं क्षमताओं को ध्यान में रखते हुए पार्टी नेतृत्व ने उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।
भाजपा संगठन द्वारा गठित यह सोशल मीडिया कार्यसमिति केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यों, नीतियों तथा संगठनात्मक गतिविधियों को डिजिटल माध्यमों के जरिए आम जनता तक प्रभावी रूप से पहुँचाने के उद्देश्य से बनाई गई है। सोशल मीडिया के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए पार्टी इस माध्यम को जनसंपर्क का सशक्त औजार मानते हुए निरंतर मजबूत कर रही है।
उल्लेखनीय है कि यह आदेश प्रदेश महामंत्री एवं मुख्यालय प्रभारी द्वारा जारी किया गया है। नई जिम्मेदारी मिलने पर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने श्री पुष्पेंद्र त्रिपाठी को बधाई एवं शुभकामनाएँ देते हुए आशा व्यक्त की है कि वे संगठन की अपेक्षाओं पर खरे उतरते हुए पार्टी की विचारधारा और नीतियों को जन-जन तक पहुँचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएँगे।

ये खबर भी पढ़ें…
सेवा सेतु अभियान: ग्रामीणों के द्वार पहुंचा प्रशासन, 75 हितग्राहियों को मिला आबादी पट्टा
सेवा सेतु अभियान: ग्रामीणों के द्वार पहुंचा प्रशासन, 75 हितग्राहियों को मिला आबादी पट्टा
October 5, 2026
सेवा सेतु अभियान: ग्रामीणों के द्वार पहुंचा प्रशासन, 75 हितग्राहियों को मिला आबादी पट्टा देवरगांव, बंसीताल और आमाडांड में ‘सरकार...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Back to top button
error: Content is protected !!