LIVE UPDATE
रायपुर

विधानसभा में मुख्यमंत्री जी के जवाब से प्रदेश के हजारों शिक्षकों में निराशा- शुक्ला

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। छत्तीसगढ़ शिक्षक कांग्रेस के प्रांतीय सचिव आलोक शुक्ला ने विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि प्रदेश के मुख्यमंत्री  का वर्तमान में चल रहे बजट सत्र में संजारी बालोद के विधायक संगीता सिन्हा द्वारा सहायक शिक्षकों के वेतन विसंगति दूर करने संबंधी प्रश्न पूछे जाने के जवाब में यह कहना कि इस संबंध में अभी तक कोई कमेटी गठित नहीं की गई है। माननीय मुख्यमंत्री का यह जवाब प्रदेश के हजारों सहायक शिक्षकों की आशाओं पर पानी फेरने का काम किया है और जो बजट सत्र को लेकर प्रदेश के शिक्षकों में उत्सुकता बनी थी वह माननीय मुख्यमंत्री के जवाब से एक झटके में समाप्त हो गई।
शुक्ला ने आगे कहा कि वर्तमान् भाजपा सरकार द्वारा जारी चुनाव पूर्व अपने घोषणा पत्र को मोदी की गारंटी नाम देते हुए सहायक शिक्षकों के वेतन विसंगति को दूर करने को प्रमुखता से स्थान दिया गया था। परंतु अब ऐसा लगने लगा है कि यह सब जुमला ही रहा है।

ये खबर भी पढ़ें…
राधे मोहन रामायण समिति गौरेला के 42 श्रद्धालुओं का जत्था नर्मदा परिक्रमा के लिए रवाना,
राधे मोहन रामायण समिति गौरेला के 42 श्रद्धालुओं का जत्था नर्मदा परिक्रमा के लिए रवाना,
September 26, 2026
राधे मोहन रामायण समिति गौरेला के 42 श्रद्धालुओं का जत्था नर्मदा परिक्रमा के लिए रवाना, गौरेला नगर पालिका अध्यक्ष एवं...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Back to top button
error: Content is protected !!