झमाझम खबरें

गरीबों का रोजगार छीनने की साजिश के खिलाफ युवा कांग्रेस का ऐलान-ए-जंग, रायपुर में होगा बड़ा संग्राम

गरीबों का रोजगार छीनने की साजिश के खिलाफ युवा कांग्रेस का ऐलान-ए-जंग, रायपुर में होगा बड़ा संग्राम

गौरेला–पेण्ड्रा–मरवाही।
मनरेगा में केंद्र सरकार द्वारा किए जा रहे संशोधनों के विरोध में 12 फरवरी 2026 को राजधानी रायपुर में आयोजित होने वाली “मनरेगा संशोधन संग्राम युवा महापंचायत” को ऐतिहासिक रूप से सफल बनाने के उद्देश्य से गौरेला–पेण्ड्रा–मरवाही (GPM) जिला युवा कांग्रेस द्वारा आज एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा, प्रचार–प्रसार एवं संगठनात्मक तैयारियों को लेकर गहन विचार–विमर्श किया गया।
इस विशेष बैठक में युवा कांग्रेस प्रदेश सचिव एवं GPM प्रभारी श्री आकाश मिश्रा जी तथा सह प्रभारी श्री रामेश्वर पुरी गोस्वामी जी की गरिमामयी उपस्थिति रही। दोनों नेताओं ने युवा कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को कार्यक्रम की सफलता हेतु आवश्यक दिशा–निर्देश देते हुए युवाओं की भूमिका को अत्यंत महत्वपूर्ण बताया।
बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश सचिव श्री आकाश मिश्रा जी ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा मनरेगा में किए जा रहे संशोधन सीधे तौर पर ग्रामीण मजदूरों, किसानों और बेरोजगार युवाओं के अधिकारों पर कुठाराघात हैं। उन्होंने कहा कि मनरेगा जैसी जनकल्याणकारी योजना को कमजोर करने का प्रयास गरीबों के रोजगार छीनने जैसा है। युवा कांग्रेस इन जनविरोधी नीतियों के खिलाफ लोकतांत्रिक, शांतिपूर्ण और संगठित संघर्ष के लिए प्रतिबद्ध है।
उन्होंने कहा कि मनरेगा संशोधन संग्राम युवा महापंचायत के माध्यम से सरकार की नीतियों की सच्चाई को जन–जन तक पहुंचाया जाएगा और युवाओं को अपने अधिकारों के लिए एकजुट किया जाएगा।
वहीं सह प्रभारी श्री रामेश्वर पुरी गोस्वामी जी ने अपने संबोधन में कहा कि पंचायत और ब्लॉक स्तर पर युवाओं को जागरूक करना आज की सबसे बड़ी आवश्यकता है। उन्होंने संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी तय करने, अनुशासन बनाए रखने तथा कार्यक्रम में अधिक से अधिक युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि यह आंदोलन केवल विरोध नहीं बल्कि अधिकारों की रक्षा का संकल्प है।
बैठक के दौरान मनरेगा संशोधन संग्राम युवा पंचायत की रणनीति, प्रचार–प्रसार योजना, पंचायत एवं ब्लॉक स्तर पर समन्वय, मीडिया प्रबंधन, सोशल मीडिया अभियान तथा अनुशासनात्मक व्यवस्था जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर पूर्व जिला अध्यक्ष उत्तम वासुदेव, नगर पालिका अध्यक्ष राकेश जालान, पूर्व विधायक के. के. ध्रुव, प्रदेश संयुक्त महामंत्री मनोज गुप्ता सहित अनेक वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे। बैठक में गुलाब राज, अशोक शर्मा, विद्या राठौर, इदरीस अंसारी, शहाना बेगम, प्रशांत श्रीवास, बलबीर करसायल, दया वाकरे, असलम ख़ान, हेमनाथ सर्राटी, मनोज साहू, आमिर अली, जिला अध्यक्ष युवा कांग्रेस अमन शर्मा, जिला उपाध्यक्ष सुरेंद्र प्रताप सिंह, अजय पुलस्त, तारा मार्को, राजमोहन वासुदेव, जिला महासचिव रवि राय, राजकमल केशरी, सुल्तान ख़ान, राहुल तिवारी, जरीना ख़ान, कोमल केवट, लालू काशीपुरी, देवलाल मराबी, रामकुमार सांवले सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
साथ ही विधानसभा उपाध्यक्ष यश शर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष गौरेला निलेश गुर्जर, जिला सचिव परमेश्वर कश्यप, विभोर जायसवाल, संतोष पुरी, जावेद आलम, गगन कोरचे, जयलाल मराबी, भुनेश्वर पैकरा, शरद राठौर, किशन श्रीवास, शांति पोर्ते, रेखा मराबी, सचिन अग्निहोत्री, अभय केशरवानी, प्रशांत तिवारी, अनिल टांडिया, हसनैन ख़ान, निखिल साहू, सतपाल सिंह, रितेश कुमार, उलेश्वर पैकरा, ईश्वर सिंह, मान सिंह, भूषण कुमार, कृष्णा धुर्वे, किशन पड़वार सहित युवा कांग्रेस के अनेक कार्यकर्तागण मौजूद रहे।
अंत में जिला युवा कांग्रेस GPM ने स्पष्ट किया कि संगठन आने वाले समय में युवाओं, किसानों एवं श्रमिक वर्ग के अधिकारों की रक्षा हेतु निरंतर संघर्ष करता रहेगा और मनरेगा संशोधन के खिलाफ यह आंदोलन निर्णायक भूमिका निभाएगा।

Back to top button
error: Content is protected !!