LIVE UPDATE
झमाझम खबरेंट्रेंडिंगप्रदेशराजनीतीरायपुर

कोरबी चौकी प्रभारी सुरेश जोगी की बड़ी कार्यवाही ग्राम घुंचापुर में गौ–तस्करी का भंडाफोड़, संदिग्ध वाहन जब्त – FIR दर्ज

कोरबा/कोरबी। कोरबा जिले के पसान थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम घुंचापुर में मंगलवार देर रात पुलिस ने गौ–तस्करी की बड़ी साजिश का पर्दाफाश किया। कोरबी चौकी प्रभारी सुरेश जोगी के नेतृत्व में रात लगभग 1:30 बजे की गई ताबड़तोड़ कार्रवाई में पुलिस ने संदिग्ध वाहन क्रमांक CG14MF1374 को पकड़कर उसमें भरे दर्जनों गौ–वंशों को मुक्त कराया। मौके पर बुलाए गए पशु चिकित्सा अधिकारी ने तत्काल ही गौ–वंशों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। वहीं चौकी प्रभारी ने घटनास्थल पर ही FIR दर्ज कर तस्करों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही ग्राम सरपंच सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण भी मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने पुलिस की तत्परता और सख़्ती की सराहना की। उनका कहना है कि इस तरह की कार्रवाई से तस्करों के हौसले पस्त होंगे और अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगेगा। फिलहाल वाहन को जब्त कर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है तथा फरार तस्करों की तलाश तेज कर दी गई है। देर रात हुई इस कार्रवाई से इलाके में दहशत का माहौल है और तस्करों में हड़कंप मच गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
उल्लास महापरीक्षा में 5518 नवसाक्षरों ने दिखाया उत्साह  270 परीक्षा केंद्रों में हुआ बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मक ज्ञान का मूल्यांकन, डाइट पेंड्रा के स्टाफ एवं छात्राध्यापकों की रही अहम भूमिका
उल्लास महापरीक्षा में 5518 नवसाक्षरों ने दिखाया उत्साह 270 परीक्षा केंद्रों में हुआ बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मक ज्ञान का मूल्यांकन, डाइट पेंड्रा के स्टाफ एवं छात्राध्यापकों की रही अहम भूमिका
September 28, 2026
उल्लास महापरीक्षा में 5518 नवसाक्षरों ने दिखाया उत्साह 270 परीक्षा केंद्रों में हुआ बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मक ज्ञान का मूल्यांकन,...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Back to top button
error: Content is protected !!