LIVE UPDATE
झमाझम खबरेंदुनियादेशप्रदेशराजनीतीरायपुर

बिग ब्रेकिंग न्यूज़ | मरवाही के उषाढ़ में दो बाइकों की भिड़ंत, दोनों चालक गंभीर घायल

बिग ब्रेकिंग न्यूज़ | मरवाही के उषाढ़ में दो बाइकों की भिड़ंत, दोनों चालक गंभीर घायल

टक्कर इतनी जोरदार कि दोनों मोटरसाइकिलें बुरी तरह क्षतिग्रस्त, एक घायल की हालत नाजुक बताई जा रही

ये खबर भी पढ़ें…
खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई: अवैध रेत परिवहन पर शिकंजा, 9 वाहन जब्त
खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई: अवैध रेत परिवहन पर शिकंजा, 9 वाहन जब्त
October 9, 2026
खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई: अवैध रेत परिवहन पर शिकंजा, 9 वाहन जब्त मरवाही से लेकर कोटमी और नगरसैनिक लाइन...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मरवाही (GPM)। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के मरवाही थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत उषाढ़ में आज सुबह करीब 10 बजे दो मोटरसाइकिलों के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें से एक की हालत नाजुक बताई जा रही है।

भतीजे को स्कूल छोड़ने जा रहा था युवक

ये खबर भी पढ़ें…
ब्रेकिंग न्यूज़ | कोटमी में बिजली विभाग की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल, रोजाना 5-6 घंटे बिजली गुल!
ब्रेकिंग न्यूज़ | कोटमी में बिजली विभाग की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल, रोजाना 5-6 घंटे बिजली गुल!
October 14, 2026
ब्रेकिंग न्यूज़ | कोटमी में बिजली विभाग की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल, रोजाना 5-6 घंटे बिजली गुल! मेंटेनेंस के नाम...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम बरोर निवासी एक युवक अपने भतीजे को ग्राम उषाढ़ स्थित हाई स्कूल छोड़ने जा रहा था। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रही एक अन्य मोटरसाइकिल से उसकी जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों मोटरसाइकिलें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं और दोनों चालक गंभीर रूप से घायल हो गए।

108 और 112 की मदद से अस्पताल पहुंचाए गए घायल

ये खबर भी पढ़ें…
स्कूली बच्चों के साथ जिला शिक्षा अधिकारी ने देखी ‘हनुमान अंश’ फिल्म, शिक्षा विभाग ने की निःशुल्क व्यवस्था
स्कूली बच्चों के साथ जिला शिक्षा अधिकारी ने देखी ‘हनुमान अंश’ फिल्म, शिक्षा विभाग ने की निःशुल्क व्यवस्था
October 14, 2026
स्कूली बच्चों के साथ जिला शिक्षा अधिकारी ने देखी ‘हनुमान अंश’ फिल्म, शिक्षा विभाग ने की निःशुल्क व्यवस्था गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। विद्यार्थियों...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घायलों को तत्काल सहायता पहुंचाने के लिए डायल 108 एंबुलेंस और डायल 112 की मदद ली गई। इसके बाद सभी घायलों को उपचार के लिए मरवाही अस्पताल पहुंचाया गया।

फिलहाल घायलों का उपचार जारी है। एक घायल की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। हादसा किन परिस्थितियों में हुआ, इसकी विस्तृत जानकारी अभी सामने नहीं आई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!