LIVE UPDATE
झमाझम खबरेंदुनियादेशप्रदेशराजनीतीरायपुर

कोटमी सर्राफा लूटकांड पर पुलिस का बड़ा एक्शन: गोली मारकर लूट करने वाले बदमाशों पर ₹30 हजार का इनाम, IG ने जारी की उद्घोषणा

कोटमी सर्राफा लूटकांड पर पुलिस का बड़ा एक्शन: गोली मारकर लूट करने वाले बदमाशों पर ₹30 हजार का इनाम, IG ने जारी की उद्घोषणा

सर्राफा कारोबारी को गोली मारकर लूटने वाले बदमाशों की तलाश तेज, सूचना देने वालों की पहचान रहेगी गोपनीय”

बिलासपुर/गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। कोटमी साप्ताहिक बाजार में सर्राफा व्यवसायी को गोली मारकर लाखों के सोने-चांदी के आभूषण लूटने वाले अज्ञात बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने शिकंजा और कस दिया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए बिलासपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक राम गोपाल गर्ग ने फरार आरोपियों की गिरफ्तारी या उनके संबंध में ठोस सूचना देने वालों के लिए 30 हजार रुपये के इनाम की घोषणा की है।
गौरतलब है कि 26 मई 2026 को चौकी कोटमी, थाना पेंड्रा क्षेत्र के कोटमी साप्ताहिक बाजार में अज्ञात हमलावरों ने प्रदीप सोनी पर गोली चलाकर उन्हें घायल कर दिया था और सोने-चांदी के आभूषण लूटकर फरार हो गए थे। इस सनसनीखेज वारदात के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया था।
मामले में थाना पेंड्रा में अपराध क्रमांक 163/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न गंभीर धाराओं तथा आर्म्स एक्ट की धाराओं में अपराध दर्ज किया गया है। पुलिस अधीक्षक गौरेला-पेंड्रा-मरवाही द्वारा पहले ही आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए 5 हजार रुपये के इनाम की घोषणा की गई थी, लेकिन आरोपियों का कोई सुराग नहीं मिलने पर अब बिलासपुर रेंज के आईजी ने इनामी राशि बढ़ाकर 30 हजार रुपये कर दी है।
आईजी राम गोपाल गर्ग ने जारी उद्घोषणा में कहा है कि जो व्यक्ति आरोपियों के संबंध में विश्वसनीय जानकारी देगा, गिरफ्तारी में मददगार सूचना उपलब्ध कराएगा या घटना से संबंधित फोटो एवं वीडियो उपलब्ध कराएगा, जिससे अपराधियों को विधिसम्मत गिरफ्तार किया जा सके, उसे 30 हजार रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।
पुलिस का मानना है कि यह वारदात पेशेवर और संगठित अपराधियों द्वारा अंजाम दी गई है। ऐसे में पुलिस अब तकनीकी साक्ष्यों, मुखबिर तंत्र और जनसहयोग के जरिए आरोपियों तक पहुंचने की कोशिश में जुटी हुई है।
गोली, लूट और फरारी… आखिर कब गिरफ्त में आएंगे बदमाश?
दिनदहाड़े बाजार में गोली चलाकर सर्राफा व्यवसायी को निशाना बनाने वाले अपराधी अब तक पुलिस की पकड़ से बाहर हैं। यही वजह है कि पुलिस ने जनता से सीधे सहयोग की अपील करते हुए इनामी घोषणा जारी की है। अब देखने वाली बात होगी कि बढ़े हुए इनाम के बाद पुलिस को कोई अहम सुराग मिलता है या नहीं।
संपर्क के लिए:
पुलिस अधीक्षक गौरेला-पेंड्रा-मरवाही – 07751-221011, 7879018666
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक – 9479129002
पुलिस कंट्रोल रूम – 07751-221007, 9479190097
थाना पेंड्रा – 9479193039, 6260655835
चौकी कोटमी – 8120833712

ये खबर भी पढ़ें…
राधे मोहन रामायण समिति गौरेला के 42 श्रद्धालुओं का जत्था नर्मदा परिक्रमा के लिए रवाना,
राधे मोहन रामायण समिति गौरेला के 42 श्रद्धालुओं का जत्था नर्मदा परिक्रमा के लिए रवाना,
September 26, 2026
राधे मोहन रामायण समिति गौरेला के 42 श्रद्धालुओं का जत्था नर्मदा परिक्रमा के लिए रवाना, गौरेला नगर पालिका अध्यक्ष एवं...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!