LIVE UPDATE
झमाझम खबरेंट्रेंडिंगदुनियादेशप्रदेशराजनीतीरायपुर

अधिकारी पर हमला या कानून को खुली चुनौती..? दोषियों की गिरफ्तारी को लेकर प्रशासनिक अमला आक्रोशित”

अधिकारी पर हमला या कानून को खुली चुनौती..? दोषियों की गिरफ्तारी को लेकर प्रशासनिक अमला आक्रोशित”

 

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, 30 मई 2026। सरगुजा जिले के राजापुर में नायब तहसीलदार तुषार मानिक के साथ कथित मारपीट और अभद्र व्यवहार की घटना ने पूरे प्रशासनिक अमले को झकझोर दिया है। इस घटना को शासन-प्रशासन की गरिमा पर सीधा हमला बताते हुए गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के राज्य प्रशासनिक सेवा एवं राजस्व अधिकारियों ने राज्यपाल और मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर दोषियों के खिलाफ तत्काल और कठोर कार्रवाई की मांग की है।

ये खबर भी पढ़ें…
आवास सूची देने से कतरा रही नगर पंचायत मरवाही? CMO और कंप्यूटर ऑपरेटर के जवाब ने बढ़ाए सवाल..!
आवास सूची देने से कतरा रही नगर पंचायत मरवाही? CMO और कंप्यूटर ऑपरेटर के जवाब ने बढ़ाए सवाल..!
September 28, 2026
आवास सूची देने से कतरा रही नगर पंचायत मरवाही? CMO और कंप्यूटर ऑपरेटर के जवाब ने बढ़ाए सवाल मरवाही। नगर...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

राजस्व अधिकारियों का कहना है कि यदि एक कार्यपालिक मजिस्ट्रेट और राजस्व अधिकारी को बीच सड़क पर बुलाकर उसके साथ कथित रूप से मारपीट की जाती है, तो यह केवल एक व्यक्ति पर हमला नहीं बल्कि पूरे प्रशासनिक तंत्र को डराने और दबाव में लेने की कोशिश है। अधिकारियों ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि ऐसी घटनाएं कानून के शासन और संवैधानिक व्यवस्था को कमजोर करने वाली हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

ज्ञापन में कहा गया है कि राजस्व अधिकारी दिन-रात कानून-व्यवस्था, भूमि विवादों के निराकरण, राजस्व न्यायालयीन कार्यों, निर्वाचन, आपदा प्रबंधन और जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन जैसी जिम्मेदारियां निभाते हैं। ऐसे अधिकारियों के साथ यदि खुलेआम अभद्रता और हिंसा होती है, तो इससे पूरे प्रशासनिक ढांचे का मनोबल प्रभावित होता है और अधिकारियों में असुरक्षा की भावना पैदा होती है।

ये खबर भी पढ़ें…
उल्लास महापरीक्षा में 5518 नवसाक्षरों ने दिखाया उत्साह  270 परीक्षा केंद्रों में हुआ बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मक ज्ञान का मूल्यांकन, डाइट पेंड्रा के स्टाफ एवं छात्राध्यापकों की रही अहम भूमिका
उल्लास महापरीक्षा में 5518 नवसाक्षरों ने दिखाया उत्साह 270 परीक्षा केंद्रों में हुआ बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मक ज्ञान का मूल्यांकन, डाइट पेंड्रा के स्टाफ एवं छात्राध्यापकों की रही अहम भूमिका
September 28, 2026
उल्लास महापरीक्षा में 5518 नवसाक्षरों ने दिखाया उत्साह 270 परीक्षा केंद्रों में हुआ बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मक ज्ञान का मूल्यांकन,...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

राजस्व अधिकारियों ने मांग की है कि मामले की उच्चस्तरीय जांच कर दोषियों के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा, शासकीय सेवक का अपमान, धमकी और मारपीट जैसी गंभीर धाराओं के तहत तत्काल एफआईआर दर्ज की जाए तथा शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाए। साथ ही प्रदेशभर के राजस्व अधिकारियों और कार्यपालिक मजिस्ट्रेटों की सुरक्षा के लिए विशेष व्यवस्था लागू की जाए।

ज्ञापन सौंपते समय अधिकारियों ने दो टूक कहा कि यदि शासकीय अधिकारियों पर हमले करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई नहीं होती, तो यह गलत परंपरा को बढ़ावा देगा और भविष्य में प्रशासनिक अधिकारियों पर दबाव बनाने की घटनाएं बढ़ सकती हैं। अधिकारियों ने शासन से मांग की है कि कानून सबके लिए समान है और इस मामले में भी बिना किसी दबाव या प्रभाव के निष्पक्ष कार्रवाई होनी चाहिए।

राज्यपाल और मुख्यमंत्री के नाम भेजे गए इस ज्ञापन ने प्रशासनिक गलियारों में हलचल मचा दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!