LIVE UPDATE
झमाझम खबरेंट्रेंडिंगप्रदेशराजनीतीरायपुर

15 लाख के पुल निर्माण में भ्रष्टाचार का आरोप, भाजपा युवा मोर्चा जिला सह कोषाध्यक्ष आकर्श प्रताप सिंह लिखित शिकायत कर जाँच की मांग किए.?

गौरेला पेंड्रा मरवाही : भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला सह कोषाध्यक्ष आकर्श प्रताप सिंह ने ग्राम पंचायत सेमरदर्री में विकास कार्यों में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए जिला पंचायत प्रशासन से जांच की मांग की है। इस संबंध में उन्होंने मुख्य कार्यपालन अधिकारी (CEO) जिला पंचायत गौरेला-पेंड्रा-मरवाही को लिखित शिकायत सौंपकर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।

शिकायत पत्र में उल्लेख किया गया है जनपद पंचायत मरवाही अंतर्गत ग्राम पंचायत सेमरदर्री में मुख्यमंत्री समग्र विकास निधि से लगभग 15 लाख रुपये की लागत से पुल निर्माण कार्य कराया गया था। आरोप है कि निर्माण कार्य में गुणवत्ता की अनदेखी करते हुए भारी वित्तीय अनियमितता की गई है। वहीं जनपद विकास निधि से सीसी रोड निर्माण के नाम पर फरवरी माह में लगभग 40 प्रतिशत राशि निकाल ली गई, लेकिन अब तक मौके पर निर्माण कार्य शुरू नहीं किया गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
सुशासन तिहार शिविर मे आम जनता बेहाल: पानी के लिए नहीं मिले गिलास-डिस्पोजल, VIP को मिली बंद बॉटल और पानी पाउच सुविधा, तेंदुपत्ता सीजन मे फीका पड़ा आयोजन
सुशासन तिहार शिविर मे आम जनता बेहाल: पानी के लिए नहीं मिले गिलास-डिस्पोजल, VIP को मिली बंद बॉटल और पानी पाउच सुविधा, तेंदुपत्ता सीजन मे फीका पड़ा आयोजन
May 11, 2026
मिथलेश आयम की रिपोर्ट, कोरबा/पोड़ी उपरोड़ा : कोरबा जिले के पोड़ीउपरोड़ा विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत बैरा में आयोजित सुशासन तिहार...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आरोप लगाने वाले भाजपा युवा मोर्चा नेता का कहना है कि पंचायत स्तर पर विकास कार्यों के नाम पर सरकारी राशि का दुरुपयोग किया जा रहा है, जिससे ग्रामीणों में नाराजगी बढ़ रही है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी अधिकारियों और संबंधित जिम्मेदार लोगों पर सख्त कार्रवाई की जाए।

ये खबर भी पढ़ें…
बैरा में सुशासन तिहार शिविर: 622 आवेदन पहुंचे, 54 का मौके पर हुआ निराकरण
बैरा में सुशासन तिहार शिविर: 622 आवेदन पहुंचे, 54 का मौके पर हुआ निराकरण
May 11, 2026
मिथलेश आयम की रिपोर्ट, कोरबा/पोड़ी उपरोड़ा : कोरबा जिले के पोड़ी उपरोड़ा विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत बैरा में सुशासन तिहार...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Back to top button
error: Content is protected !!