LIVE UPDATE
झमाझम खबरें

11 प्रबंधक, 6 फड़ प्रभारी समेत 27 कर्मचारी एक साथ बर्खास्त

11 प्रबंधक, 6 फड़ प्रभारी समेत 27 कर्मचारी एक साथ बर्खास्त

दागी समितियों की पहचान कर कलेक्टर ने की कार्रवाई, लंबे समय से जमे कर्मचारियों की सफाई शुरू

ये खबर भी पढ़ें…
आवास सूची देने से कतरा रही नगर पंचायत मरवाही? CMO और कंप्यूटर ऑपरेटर के जवाब ने बढ़ाए सवाल..!
आवास सूची देने से कतरा रही नगर पंचायत मरवाही? CMO और कंप्यूटर ऑपरेटर के जवाब ने बढ़ाए सवाल..!
September 28, 2026
आवास सूची देने से कतरा रही नगर पंचायत मरवाही? CMO और कंप्यूटर ऑपरेटर के जवाब ने बढ़ाए सवाल मरवाही। नगर...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

रायगढ़:- धान खरीदी के पहले ही दिन बोहनी भी हो गई, लेकिन कुछ प्रबंधकों के लिए यह झटके से भरा दिन रहा। 13 समितियों की पहचान करके इसमें काम कर रहे 11 प्रबंधक, 6 फड़ प्रभारी, 5 डाटा एंट्री ऑपरेटर, 3 लिपिक और 2 भृत्यों को सेवा से पृथक कर दिया गया है। इन पर पिछले वर्षों में धान खरीदी में गड़बड़ी के आरोप लगे हैं।

पिछले कई सालों से रायगढ़ जिले की करीब 20 समितियां ऐसी हैं, जहां भारी घोटाले होते रहे हैं। फर्जी रकबे पर खरीदी, बोगस एंट्री, एकाउंट नंबरों में छेड़छाड़, अमानक धान खरीदी आदि गड़बड़ी होती रही है। इसे रोकने के लिए तमाम कोशिशें धरी की धरी रह जाती हैं, क्योंकि प्रबंधकों ने अपना एक काकस बना लिया है। विभागों में भी उनकी पैठ इतनी अधिक है कि कार्रवाई भी नहीं हो पाती है। इस बार सरकार ने धान खरीदी में कसावट लाने के साफ निर्देश दिए हैं। किसी भी तरह की गड़बड़ी होने से पहले ऐहतियातन कलेक्टर ने कार्रवाई करने का आदेश दिया है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

गुरुवार शाम को कलेक्टर ने समितियों पर बड़ी कार्रवाई की है। जामगांव, लोइंग, बंगुरसिया, जतरी, छिछोर उमरिया, सराईटोला, जैमुरा, बसनाझर, सिसरिंगा, खडग़ांव, लैलूंगा, लिबरा और राजपुर में कर्मचारियों को चिह्नित कर बर्खास्त कर दिया गया है। इसमें 11 प्रबंधक, 6 फड़ प्रभारी, 5 डाटा एंट्री ऑपरेटर, 3 लिपिक और 2 भृत्यों को हटाया गया है। लैलूंगा, राजपुर, जतरी और सिसरिंगा जैसी बड़ी दागी समितियां इसमें शामिल हैं। सहकारिता विभाग द्वारा नियुक्त ओआईसी ने आदेश जारी किया है।

इनको हटाया
1. जामगांव के प्रबंधक सुरेश चौहान, डाटा एंट्री ऑपरेटर राजेंद्र प्रधान
2. लोइंग के प्रबंधक नरोत्तम किसान, डाटा एंट्री ऑपरेटर फकीर मोहन
3. बंगुरसिया के प्रबंधक कुंजबिहारी निषाद, डाटा एंट्री ऑपरेटर पंकज गुप्ता, भृत्य बलराम चौहान
4. जतरी के प्रबंधक बालकृष्ण पटेल और छिछोर उमरिया के प्रबंधक मुकेश यादव
5. सराईटोला के प्रबंधक अरुण बेहरा और फड़ प्रभारी मनीष श्रीवास
6. जैमुरा के फड़ प्रभारी लालकुमार नागवंशी और ऑपरेटर खगपति पटेल
7. बसनाझर के फड़ प्रभारी भानुप्रताप डनसेना और ऑपरेटर डोलनारायण पटेल
8. सिसरिंगा के प्रबंधक सहदेव राय, शाखाराम राठिया, लिपिक ऋषिकुमार राठिया, भृत्य विश्राम दास
9. खडग़ांव के प्रबंधक कृपाराम राठिया, लिपिक प्रबंध राठिया
10. लैलूंगा के प्रबंधक प्रहलाद बेहरा, फड़ प्रभारी झसकेतन प्रधान
11. लिबरा के फड़ प्रभारी श्रवण पैकरा
12. राजपुर के प्रबंधक विजय कुमार बेहरा, फड़ प्रभारी राजकुमार नाग और लिपिक अंकित बेहरा।

ये खबर भी पढ़ें…
उल्लास महापरीक्षा में 5518 नवसाक्षरों ने दिखाया उत्साह  270 परीक्षा केंद्रों में हुआ बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मक ज्ञान का मूल्यांकन, डाइट पेंड्रा के स्टाफ एवं छात्राध्यापकों की रही अहम भूमिका
उल्लास महापरीक्षा में 5518 नवसाक्षरों ने दिखाया उत्साह 270 परीक्षा केंद्रों में हुआ बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मक ज्ञान का मूल्यांकन, डाइट पेंड्रा के स्टाफ एवं छात्राध्यापकों की रही अहम भूमिका
September 28, 2026
उल्लास महापरीक्षा में 5518 नवसाक्षरों ने दिखाया उत्साह 270 परीक्षा केंद्रों में हुआ बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मक ज्ञान का मूल्यांकन,...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बाप-बेटे दोनों पर कार्रवाई

कार्रवाई में लैलूंगा, राजपुर, लिबरा और सिसरिंगा के नाम शामिल हैं। राजपुर में तो प्रबंधक विजय बेहरा और लिपिक उनके पुत्र अंकित बेहरा हैं। दोनों को हटाने का आदेश दिया गया है। लैलूंगा अपेक्स बैंक में हुए लोन फर्जीवाड़े में भी इसका नाम उछला था। लैलूंगा समिति के दिग्गज खिलाड़ी प्रहलाद बेहरा पर भी कार्रवाई की गाज गिरी है।

Back to top button
error: Content is protected !!