LIVE UPDATE
झमाझम खबरेंदुनियादेशप्रदेशराजनीतीरायपुर

जंगल बना मौत का जाल! तपस्या कर रहे साधु पर भालू का खौफनाक हमला, मौके पर ही मौत

जंगल बना मौत का जाल! तपस्या कर रहे साधु पर भालू का खौफनाक हमला, मौके पर ही मौत

एमसीबी के बाघमाड़ा जंगल में दहशत, 17 साल से गुफा में रह रहे लोकराम बाबा की दर्दनाक अंत

ये खबर भी पढ़ें…
भारी बारिश के बीच 26 सितंबर को स्कूलों में अवकाश, कलेक्टर विजय दया राम के.ने दिए सख्त निर्देश
भारी बारिश के बीच 26 सितंबर को स्कूलों में अवकाश, कलेक्टर विजय दया राम के.ने दिए सख्त निर्देश
September 26, 2026
भारी बारिश के बीच 26 सितंबर को स्कूलों में अवकाश, कलेक्टर विजय दया राम के.ने दिए सख्त निर्देश गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। छत्तीसगढ़...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

म एमसीबी, छत्तीसगढ़,एमसीबी जिले के जनकपुर क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली और खौफनाक घटना सामने आई है, जहां जंगल में तपस्या कर रहे एक साधु की जंगली भालू के हमले में मौके पर ही मौत हो गई। इस दर्दनाक हादसे के बाद पूरे इलाके में भय और दहशत का माहौल फैल गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, जनकपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम रेद स्थित बाघमाड़ा के घने जंगल में बीती रात साधु लोकराम बाबा पर अचानक एक भालू ने हमला कर दिया। हमला इतना हिंसक था कि बाबा को संभलने का मौका तक नहीं मिला और घटनास्थल पर ही उनकी दर्दनाक मौत हो गई।

ये खबर भी पढ़ें…
सेवा’ के नाम पर शिक्षकों से 200 रुपये की वसूली? शिक्षा रथ अभियान पर उठे गंभीर सवाल
सेवा’ के नाम पर शिक्षकों से 200 रुपये की वसूली? शिक्षा रथ अभियान पर उठे गंभीर सवाल
September 26, 2026
सेवा’ के नाम पर शिक्षकों से 200 रुपये की वसूली? शिक्षा रथ अभियान पर उठे गंभीर सवाल DEO बोले—ऐसी कोई...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बताया जा रहा है कि लोकराम बाबा वर्ष 2009 से इस घने जंगल की एक गुफा में रहकर तपस्या कर रहे थे। वे वर्षों से जंगली जानवरों के बीच अकेले जीवन बिता रहे थे, लेकिन आखिरकार यही जंगल उनकी मौत का कारण बन गया।

स्थानीय ग्रामीणों के मुताबिक, बाघमाड़ा का यह इलाका घने जंगलों और जंगली जानवरों की गतिविधियों के लिए जाना जाता है। खासकर गर्मी के दिनों में पानी और ठंडक की तलाश में भालू जैसे वन्यजीव गुफाओं और छायादार स्थानों की ओर तेजी से आते-जाते हैं। बीती रात भी ऐसा ही हुआ, जब एक भालू बाबा की गुफा तक पहुंच गया और अचानक हमला कर दिया।

ये खबर भी पढ़ें…
राधे मोहन रामायण समिति गौरेला के 42 श्रद्धालुओं का जत्था नर्मदा परिक्रमा के लिए रवाना,
राधे मोहन रामायण समिति गौरेला के 42 श्रद्धालुओं का जत्था नर्मदा परिक्रमा के लिए रवाना,
September 26, 2026
राधे मोहन रामायण समिति गौरेला के 42 श्रद्धालुओं का जत्था नर्मदा परिक्रमा के लिए रवाना, गौरेला नगर पालिका अध्यक्ष एवं...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

घटना की सूचना मिलते ही जनकपुर थाना पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

इधर, घटना के बाद वन विभाग अलर्ट मोड में आ गया है। इलाके में गश्त बढ़ा दी गई है और भालू की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। साथ ही प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे जंगलों में अकेले न जाएं और किसी भी वन्यजीव के दिखने पर तुरंत संबंधित विभाग को सूचना दें।

 फिलहाल सवाल यही—क्या जंगल में रहने वाले लोगों की सुरक्षा के लिए पर्याप्त इंतजाम हैं, या ऐसे हादसे यूं ही होते रहेंगे?

Back to top button
error: Content is protected !!