LIVE UPDATE
झमाझम खबरेंदुनियादेशप्रदेशराजनीतीरायपुर

गरियाबंद ब्रेकिंग | “खबर का असर” — रिश्वतखोर पटवारी पर गिरी गाज, सिस्टम में मचा हड़कंप

गरियाबंद ब्रेकिंग | “खबर का असर” — रिश्वतखोर पटवारी पर गिरी गाज, सिस्टम में मचा हड़कंप

गरियाबंद। छुरा तहसील क्षेत्र में सामने आए रिश्वतखोरी के सनसनीखेज वीडियो ने आखिरकार प्रशासन को झकझोर दिया है। “खबरों का राजा” न्यूज पोर्टल द्वारा इस मामले को प्रमुखता से उठाए जाने के बाद जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। कलेक्टर ने पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल प्रभाव से पटवारी खेमचंद साहू को निलंबित कर दिया है, जिससे राजस्व विभाग में हड़कंप मच गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
फर्जी डिग्री के सहारे झोलाछाप इलाज? नोटिस और शपथपत्र के बाद भी ग्रामीण क्षेत्रों में प्रैक्टिस जारी होने का आरोप
फर्जी डिग्री के सहारे झोलाछाप इलाज? नोटिस और शपथपत्र के बाद भी ग्रामीण क्षेत्रों में प्रैक्टिस जारी होने का आरोप
August 8, 2026
फर्जी डिग्री के सहारे झोलाछाप इलाज? नोटिस और शपथपत्र के बाद भी ग्रामीण क्षेत्रों में प्रैक्टिस जारी होने का आरोप...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

ये खबर भी पढ़ें…
बेटियों की शिक्षा के साथ खेल और अन्य गतिविधियों में भी बढ़ाएं भागीदारी- मुकेश दुबे
बेटियों की शिक्षा के साथ खेल और अन्य गतिविधियों में भी बढ़ाएं भागीदारी- मुकेश दुबे
August 8, 2026
प्री मैट्रिक अनुसूचित जाति कन्या छात्रावास में पालक-बालिका सम्मेलन आयोजित,अतिथियों ने छात्राओं को स्कूल बैग और खेल सामग्री वितरित की...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

ये खबर भी पढ़ें…
BPM अरविंद सोनी की वापसी पर उठे सवालों की चर्चा थमी भी नहीं थी कि सामने आया स्वास्थ्य विभाग का एक और कारनामा! सड़क किनारे मिली लाखों की दवाइयां,
BPM अरविंद सोनी की वापसी पर उठे सवालों की चर्चा थमी भी नहीं थी कि सामने आया स्वास्थ्य विभाग का एक और कारनामा! सड़क किनारे मिली लाखों की दवाइयां,
August 8, 2026
BPM अरविंद सोनी की वापसी पर उठे सवालों की चर्चा थमी भी नहीं थी कि सामने आया स्वास्थ्य विभाग का...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बताया जा रहा है कि वायरल वीडियो में पटवारी खेमचंद साहू खुलेआम आवेदक से शासकीय कार्य के एवज में रिश्वत की मांग करता नजर आ रहा है। इतना ही नहीं, वीडियो में उच्च अधिकारियों तक पैसे पहुंचाने की बात भी कही गई, जिससे पूरे सिस्टम की कार्यशैली पर सवाल खड़े हो गए हैं। इस पूरे मामले में एक राजस्व निरीक्षक (RI) का नाम भी सामने आने से मामला और ज्यादा गंभीर हो गया है।

जैसे ही यह मामला प्रशासन के संज्ञान में आया, कलेक्टर कार्यालय गरियाबंद ने बिना देरी किए तहसीलदार और संबंधित राजस्व निरीक्षक को कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया। नोटिस में स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि तीन दिवस के भीतर प्रमाण सहित जवाब प्रस्तुत किया जाए, अन्यथा एकपक्षीय कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

इधर, पटवारी के निलंबन के साथ ही पूरे मामले की जांच के आदेश भी जारी कर दिए गए हैं। प्रशासन ने साफ कर दिया है कि भ्रष्टाचार किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषी पाए जाने वालों पर कठोर कार्रवाई तय है।

इस पूरे घटनाक्रम को “खबर का असर” माना जा रहा है, जहां मीडिया में मामला उजागर होते ही प्रशासन हरकत में आया और ताबड़तोड़ कार्रवाई की गई। अब सबकी नजर तहसीलदार और राजस्व निरीक्षक के जवाब पर टिकी हुई है, साथ ही यह भी देखा जाएगा कि जांच में और किन-किन चेहरों से पर्दा उठता है।

Back to top button
error: Content is protected !!