
जनपद उपाध्यक्ष निशांत तिवारी ने दी कृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं
पेंड्रा। जनपद पंचायत पेंड्रा के उपाध्यक्ष निशांत तिवारी ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर जिले एवं प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण से सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

निशांत तिवारी ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, सत्य, कर्म, प्रेम और सद्भाव के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। श्रीकृष्ण ने गीता के माध्यम से मानव जीवन में कर्म के महत्व का संदेश दिया, जो आज भी पूरी मानवता के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने जिले एवं प्रदेशवासियों से जन्माष्टमी पर्व को आपसी प्रेम, भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाने की अपील करते हुए कहा कि यह पावन पर्व सभी के जीवन में नई ऊर्जा और सकारात्मकता लेकर आए।
निशांत तिवारी ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण की कृपा सभी प्रदेशवासियों पर बनी रहे और हर परिवार सुख-समृद्धि से परिपूर्ण हो।
















