LIVE UPDATE
झमाझम खबरेंट्रेंडिंगप्रदेशराजनीतीरायपुर

सांसद प्रतिनिधि आनंद मित्तल ने कहा — दीपों की रोशनी से जगमगाए हर दिल और हर घर

कोरबा।प्रकाश और खुशियों के महापर्व दीपावली के अवसर पर कोरबा लोकसभा सांसद प्रतिनिधि आनंद मित्तल ने समस्त क्षेत्रवासियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई दी। उन्होंने कहा कि दीपावली का यह पर्व अंधकार पर प्रकाश और असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक है।अपने शुभकामना संदेश में श्री मित्तल ने कहा कि भगवान श्रीराम के आदर्श जीवन से हमें सदैव सत्य, धर्म और कर्तव्यनिष्ठा की प्रेरणा मिलती है। दीपावली का पर्व हमें यह सिखाता है कि जीवन के हर अंधकार को मिलजुल कर प्रेम, भाईचारे और सद्भाव से प्रकाशित किया जा सकता है।उन्होंने आगे कहा कि “मैं प्रभु श्रीराम से प्रार्थना करता हूँ कि हमारे क्षेत्र के हर घर में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली बनी रहे। यह पर्व लोगों के जीवन में नई ऊर्जा और आशा का प्रकाश लेकर आए।”सांसद प्रतिनिधि आनंद मित्तल ने सभी नागरिकों से अपील की कि दीपावली को पर्यावरण के अनुकूल तरीके से मनाएं, स्थानीय उत्पादों को प्राथमिकता दें और जरूरतमंद लोगों के साथ खुशियों को साझा करें। उन्होंने कहा कि छोटे व्यापारियों और स्थानीय कारीगरों से दीपक, सजावटी सामग्री और मिठाइयां खरीदकर हम “वोकल फॉर लोकल” की भावना को मजबूत कर सकते हैं।मित्तल ने क्षेत्र की जनता को आश्वस्त किया कि सांसद कार्यालय हमेशा जनता की सेवा के लिए तत्पर रहेगा। उन्होंने कहा कि दीपावली का यह पावन पर्व समाज में नई उमंग, एकता और सौहार्द का संदेश फैलाए, यही सच्ची दीपावली होगी।अंत में उन्होंने प्रदेश और जिले के सभी नागरिकों को दीपावली, गोवर्धन पूजा और भाई दूज की मंगलकामनाएं दीं तथा भगवान श्रीराम से सभी के परिवारों में सुख-समृद्धि और स्वास्थ्य की कामना की।

ये खबर भी पढ़ें…
आईटीआई में प्रवेश के लिए रिक्त सीटों पर पुनः ऑनलाइन आवेदन 16 से 18 अगस्त तक
आईटीआई में प्रवेश के लिए रिक्त सीटों पर पुनः ऑनलाइन आवेदन 16 से 18 अगस्त तक
August 16, 2026
आईटीआई में प्रवेश के लिए रिक्त सीटों पर पुनः ऑनलाइन आवेदन 16 से 18 अगस्त तक आईटीआई में प्रवेश के...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Back to top button
error: Content is protected !!