LIVE UPDATE
झमाझम खबरें

गौरेला पेंड्रा मरवाही_गजमती भानू ने जिले एवं प्रदेश वासियों को दी गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

गौरेला पेंड्रा मरवाही_गजमती भानू ने जिले एवं प्रदेश वासियों को दी गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

गौरेला–पेंड्रा–मरवाही, छत्तीसगढ़: जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गजमती भानू ने 26 जनवरी, गणतंत्र दिवस के अवसर पर समस्त जिले एवं प्रदेश वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि यह दिन हमारे देश के लोकतंत्र और संविधान की ताकत का प्रतीक है, जो हमें अपने अधिकारों के साथ-साथ अपने कर्तव्यों का भी एहसास कराता है।

ये खबर भी पढ़ें…
17वीं राज्य स्तरीय वुशू चैम्पियनशिप में रायपुर का जलवा, खिलाड़ियों ने जीते 18 पदक
17वीं राज्य स्तरीय वुशू चैम्पियनशिप में रायपुर का जलवा, खिलाड़ियों ने जीते 18 पदक
May 27, 2026
17वीं राज्य स्तरीय वुशू चैम्पियनशिप में रायपुर का जलवा, खिलाड़ियों ने जीते 18 पदक रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य वुशू संघ द्वारा...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

गजमती भानू ने अपने संदेश में कहा, “गणतंत्र दिवस हम सभी के लिए एक प्रेरणा है कि हम केवल अपने अधिकारों तक सीमित न रहें, बल्कि जिम्मेदार नागरिक बनकर समाज और देश के विकास में सक्रिय योगदान दें। हमें संविधान की रक्षा करते हुए समानता, न्याय और भाईचारे के मूल्यों को अपने जीवन में उतारना चाहिए।”

उन्होंने आगे कहा कि जिला कांग्रेस कमेटी गौरेला–पेंड्रा–मरवाही प्रदेश और जिले के विकास के लिए हर संभव प्रयास करती रही है और भविष्य में भी समाज के सभी वर्गों के लिए न्यायसंगत और समान अवसर सुनिश्चित करने के लिए काम करती रहेगी। गजमती भानु ने नागरिकों से अपील की कि वे देशभक्ति की भावना को अपनाएं और अपने सामाजिक दायित्व निभाते हुए समाज में सकारात्मक बदलाव लाने में योगदान दें।

ये खबर भी पढ़ें…
गोबर खाद घोटाले में दूसरी बड़ी कार्रवाई: मरवाही वन परिक्षेत्र अधिकारी रमेश खैरवार निलंबित, GPM वन विभाग में मचा हड़कंप
गोबर खाद घोटाले में दूसरी बड़ी कार्रवाई: मरवाही वन परिक्षेत्र अधिकारी रमेश खैरवार निलंबित, GPM वन विभाग में मचा हड़कंप
May 27, 2026
मिथलेश आयम, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही (GPM) : वन विभाग में बहुचर्चित गोबर खाद घोटाले और वित्तीय अनियमितताओं के मामले में कार्रवाई का...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि हमारा लोकतंत्र हमारी ताकत है और इसे सशक्त बनाना हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने समस्त जिले एवं प्रदेश वासियों को पुनः गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए देश और प्रदेश की प्रगति और तरक्की की कामना की।

ये खबर भी पढ़ें…
जंगलों तक पहुंची सरकार की सख्ती: प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा ने अचानकमार में अफसरों को चेताया, कहा— योजनाओं का लाभ हर बैगा परिवार तक पहुंचे”
जंगलों तक पहुंची सरकार की सख्ती: प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा ने अचानकमार में अफसरों को चेताया, कहा— योजनाओं का लाभ हर बैगा परिवार तक पहुंचे”
May 27, 2026
“जंगलों तक पहुंची सरकार की सख्ती: प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा ने अचानकमार में अफसरों को चेताया, कहा— योजनाओं का लाभ...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Back to top button
error: Content is protected !!