LIVE UPDATE
झमाझम खबरेंट्रेंडिंगप्रदेशराजनीतीरायपुर

क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि एवं हिंदू संगठन के अध्यक्ष राजकुमार पांडेय ने दी दीपावली की शुभकामनाएं 

पसान। क्षेत्र के लोकप्रिय जनप्रतिनिधि एवं हिंदू संगठन के अध्यक्ष राजकुमार पांडेय ने समस्त क्षेत्रवासियों एवं देशवासियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी है। उन्होंने कहा कि माता लक्ष्मी का आशीर्वाद सभी पर बना रहे और हर घर में सुख-समृद्धि, शांति और आनंद का प्रकाश फैले।पांडेय ने कहा कि दीपावली का ऐतिहासिक और धार्मिक महत्व अनेक पौराणिक कथाओं से जुड़ा है।उन्होंने बताया कि भगवान श्रीराम ने 14 वर्ष के वनवास के बाद रावण पर विजय प्राप्त कर अयोध्या वापसी की थी। उनके स्वागत में अयोध्यावासियों ने दीप जलाए थे, जो बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है।इसके अलावा, भगवान श्रीकृष्ण द्वारा नरकासुर नामक राक्षस का वध, देवी लक्ष्मी का क्षीरसागर से प्रकट होना, भगवान विष्णु का वामन अवतार, भगवान महावीर का निर्वाण, तथा आर्य समाज के संस्थापक महर्षि दयानंद सरस्वती का निर्वाण भी इस दिन से जुड़े हैं।पांडेय ने कहा कि सिख धर्म में यह दिन ‘बंदी छोड़ दिवस’ के रूप में मनाया जाता है, जब गुरु हरगोबिंद साहिब जी ने 52 राजाओं को कारावास से मुक्त कराया था। उन्होंने कहा कि दीपावली केवल दीपों का त्योहार नहीं, बल्कि अंधकार पर प्रकाश और बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। यह दिन हमें प्रेम, भाईचारे और एकता का संदेश देता है। अंत में उन्होंने क्षेत्रवासियों से अपील की कि त्योहार के अवसर पर स्थानीय दुकानदारों से ही खरीदारी करें, ताकि स्थानीय व्यापार को बढ़ावा मिले और हर घर में खुशियां फैलें।उन्होंने कहा — “इस दिवाली अपने आसपास के जरूरतमंदों के साथ खुशियां बांटें, तभी पर्व का सच्चा आनंद मिलेगा।”

ये खबर भी पढ़ें…
आईटीआई में प्रवेश के लिए रिक्त सीटों पर पुनः ऑनलाइन आवेदन 16 से 18 अगस्त तक
आईटीआई में प्रवेश के लिए रिक्त सीटों पर पुनः ऑनलाइन आवेदन 16 से 18 अगस्त तक
August 16, 2026
आईटीआई में प्रवेश के लिए रिक्त सीटों पर पुनः ऑनलाइन आवेदन 16 से 18 अगस्त तक आईटीआई में प्रवेश के...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Back to top button
error: Content is protected !!