LIVE UPDATE
झमाझम खबरेंट्रेंडिंगप्रदेशराजनीतीरायपुर

परिवहन विभाग ने बांटे लर्निंग लाइसेंस; दफ्तरों के चक्करों से मिली मुक्ति, खिले हितग्राहियों के चेहरे

मिथलेश आयम, पोड़ी उपरोड़ा | संवाददाता : राज्य शासन के निर्देशानुसार सुशासन को जमीनी स्तर पर उतारने के लिए जनपद पंचायत पोड़ी उपरोड़ा में आयोजित ‘सुशासन तिहार 2026’ आम जनता के लिए वरदान साबित हो रहा है। इस शिविर में न केवल लोगों की समस्याओं को सुना गया, बल्कि दर्जनों आवेदनों का मौके पर ही निराकरण कर प्रशासन ने संवेदनशीलता की मिसाल पेश की।

​भ्रष्टाचार और लेटलतीफी पर लगाम :- 

ये खबर भी पढ़ें…
तस्वीरों ने ताजा कीं मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेवसाय की पुरानी यादें : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ‘दृश्य संवाद 2026’ के समापन समारोह में हुए शामिल*
तस्वीरों ने ताजा कीं मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेवसाय की पुरानी यादें : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ‘दृश्य संवाद 2026’ के समापन समारोह में हुए शामिल*
August 23, 2026
*तस्वीरों ने ताजा कीं मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेवसाय की पुरानी यादें : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ‘दृश्य संवाद 2026’ के समापन...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

​अक्सर देखा जाता है कि छोटे-छोटे कार्यों के लिए ग्रामीणों को तहसील और जनपद कार्यालयों के चक्कर लगाने पड़ते थे। लेकिन सुशासन तिहार ने इस दूरी को खत्म कर दिया है। शिविर में मौजूद अधिकारियों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए फाइलों का निपटारा किया, जिससे ग्रामीणों को अब दफ्तरों की दौड़ नहीं लगानी पड़ रही है।

​परिवहन विभाग की विशेष पहल: हाथों-हाथ मिले लाइसेंस :- 

ये खबर भी पढ़ें…
‘कोहरा’ जैसी रचनाएं समाज को सजग करने और सच सामने लाने का सशक्त माध्यम : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
‘कोहरा’ जैसी रचनाएं समाज को सजग करने और सच सामने लाने का सशक्त माध्यम : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
August 23, 2026
*‘कोहरा’ जैसी रचनाएं समाज को सजग करने और सच सामने लाने का सशक्त माध्यम : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय*...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

​इस शिविर का मुख्य आकर्षण परिवहन विभाग का स्टाल रहा। परिवहन सुविधा केंद्र कटघोरा के सहयोग से लर्निंग लाइसेंस के लिए आए आवेदनों पर तत्काल कार्यवाही की गई। शिविर स्थल पर ही प्रक्रिया पूरी कर हितग्राहियों को लर्निंग लाइसेंस सौंपे गए।

​लाइसेंस पाकर खिले चेहरे :-

ये खबर भी पढ़ें…
रायपुर – छत्तीसगढ़ प्रदेश शिक्षक फेडरेशन का बड़ा बयान – TET के मुद्दे पर शासन से होगी दो-दो हाथ
रायपुर – छत्तीसगढ़ प्रदेश शिक्षक फेडरेशन का बड़ा बयान – TET के मुद्दे पर शासन से होगी दो-दो हाथ
August 24, 2026
रायपुर - छत्तीसगढ़ प्रदेश शिक्षक फेडरेशन का बड़ा बयान - TET के मुद्दे पर शासन से होगी दो-दो हाथ *गौरेला-पेंड्रा-मरवाही।*...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

लर्निंग लाइसेंस प्राप्त करने वाले युवाओं और ग्रामीणों के चेहरे पर खुशी साफ देखी जा सकती थी। हितग्राहियों ने बताया कि लाइसेंस बनवाने के लिए उन्हें पहले कटघोरा या जिला मुख्यालय जाना पड़ता था, जिसमें समय और पैसा दोनों बर्बाद होते थे, लेकिन सुशासन तिहार ने यह काम बेहद आसान बना दिया है।

​प्रशासन का कथन :- 

​”सुशासन तिहार का मुख्य उद्देश्य अंतिम व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुँचाना है। हम कोशिश कर रहे हैं कि कम से कम समय में लोगों की शिकायतों और जरूरतों का समाधान मौके पर ही हो जाए।”

Back to top button
error: Content is protected !!