LIVE UPDATE
गैजेट्सझमाझम खबरेंट्रेंडिंगप्रदेशराजनीतीरायपुर

बिलासपुर : दारू मुर्गा, रूपये की लालच में नहीं बल्कि गांव की विकास के नाम पर करें वोट।

( सशक्त नारी महासंघ एवं छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना कोनचरा )बिलासपुर से जीशान अंसारी की रिपोर्ट ::  बिना घोषणा पत्र के छेत्र के विकास विहीन.. त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव मे लोकतांत्रिक निर्वाचन प्रणाली के नियमानुसार किसी भी चुनाव में प्रत्येक उम्मीदवार को चाहिए कि चुनाव से पूर्व जनता के समक्ष अपना तैयार किया हुआ घोषणा-पत्र प्रस्तुत करे, ताकि जनता उसके अनुसार अपना मताधिकार का प्रयोग कर सके। ग्राम पंचायत कोनचरा मे सशक्त नारी महासंघ और क्रांति सेना के द्वारा तैयार किया गया गांव की बुनियादी सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए 21 बिंदुओं पर मांग पत्र प्रत्याशियों के समक्ष पेश किया जिसे प्रत्याशी अपने घोषणा पत्र पर शामिल करें घोषणा-पत्र में वे सारी बातें समाहित रहती हैं, जो जनता और उस क्षेत्र के विकास से संबंधित होती हैं।

हरेक उम्मीदवार के मन में क्षेत्र के विकास को लेकर अलग तरह की योजना रहती है और वह जनता के सामने अपनी योजना के तहत विकास की बात करता है, लेकिन ग्राम पंचायत चुनावों में इस तरह का कोई भी घोषणा-पत्र नजर नहीं आता, क्योंकि न तो उम्मीदवारों को इसकी फिक्र होती है और न जनता इतनी जागरूक है कि वह उम्मीदवार से सवाल-जवाब कर सके! 

ये खबर भी पढ़ें…
छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं के नतीजे: पेंड्रा की वंशिका अग्रहरि ने 94.5% अंकों के साथ जिले में हासिल किया तीसरा स्थान
छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं के नतीजे: पेंड्रा की वंशिका अग्रहरि ने 94.5% अंकों के साथ जिले में हासिल किया तीसरा स्थान
May 1, 2026
पेंड्रा: छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा जारी 10वीं बोर्ड परीक्षा के परिणामों में पेंड्रा की होनहार छात्रा वंशिका अग्रहरि ने...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मूलभूत सुविधाओं के अतिरिक्त भी गांववासियों की कई आवश्यकताएं होती हैं, लेकिन हर बार के चुनाव में विजयी प्रत्याशी बस बिजली, पानी और सड़क जैसी जरूरतों को पूरा करने या उनकी बात करने तक ही सीमित रहती है। किसी भी प्रत्याशी या जनता के जेहन में यह बात नहीं आती कि शिक्षा, राशन, आवास, शौचालय और पेंशन जैसे मुद्दों पर भी विशेष चर्चा होनी चाहिए।

अब समय बदल चुका है। गांव की जनता भी शिक्षित और जागरूक होने लगी है, इसलिए प्रत्येक गांव के मतदाता को अपने प्रत्याशियों से उसके घोषणापत्र की मांग करनी चाहिए और उसी घोषणापत्र के आधार पर योग्य एवं कर्मठ प्रत्याशी का चुनाव करना चाहिए। धन-बल और वंशवाद की राजनीति को समझ कर ऐसे व्यक्ति का चुनाव करना होगा जो वास्तव में गांव को सभी संसाधनों से लैस आधुनिक गांव बनाने के लिए कटिबद्ध हो।

ये खबर भी पढ़ें…
जनगणना 2027 का शुभारंभ: जिले के वरिष्ठ अधिकारियों ने संभाली कमान, घर-घर पहुंचकर जुटाई जा रही जानकारी
जनगणना 2027 का शुभारंभ: जिले के वरिष्ठ अधिकारियों ने संभाली कमान, घर-घर पहुंचकर जुटाई जा रही जानकारी
May 1, 2026
जनगणना 2027 का शुभारंभ: जिले के वरिष्ठ अधिकारियों ने संभाली कमान, घर-घर पहुंचकर जुटाई जा रही जानकारी गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। देश की...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

 सशक्त नारी महासंघ के अध्यक्ष श्याम कुमारी पटेल का कहना है कि संगठन के माध्यम से गांव में छत्तीसगढ़ महतारी मूर्ति स्थापित कराये है अब पंचायत मे महतारी स्थापित करने की बारी है

 छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना अध्यक्ष गौशीतल पटेलका कहना है चुनाव में कौन व्यक्ति खड़ा है यह मायने नहीं रखता बल्कि हमें ध्यान यह देना चाहिए कि चुनाव के बाद हमारे सुख-दुख, बुरे समय के साथ कौन व्यक्तिखड़ा हो सकता है उन्ही प्रत्याशी का चयन करें

ये खबर भी पढ़ें…
मातृशक्ति के सम्मान और सशक्तिकरण हेतु विशेष सत्र: एक तिहाई आरक्षण के संकल्प को मिला व्यापक समर्थन
मातृशक्ति के सम्मान और सशक्तिकरण हेतु विशेष सत्र: एक तिहाई आरक्षण के संकल्प को मिला व्यापक समर्थन
May 1, 2026
मातृशक्ति के सम्मान और सशक्तिकरण हेतु विशेष सत्र: एक तिहाई आरक्षण के संकल्प को मिला व्यापक समर्थन *महिलाओं के सशक्तिकरण...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

संगठन के द्वारा उनके समक्ष मांग पत्र रखा गया गीतांजलि बलभद्रासिह ठाकुर, संतोषी गनपत मरावी सरपंच प्रत्याशी एवं रोहिणी रामकृपाल यादव शांता कन्हैया गंधर्व जनपदसदस्य प्रत्याशी उपस्थित रहे……

Back to top button
error: Content is protected !!