LIVE UPDATE
झमाझम खबरें

सीएम साय का बड़ा एक्शन: लापरवाही पर सहायक आयुक्त सस्पेंड, अफसरों में मचा हड़कंप

सीएम साय का बड़ा एक्शन: लापरवाही पर सहायक आयुक्त सस्पेंड, अफसरों में मचा हड़कंप

सुशासन तिहार में सीएम साय का बड़ा प्रहार: शिकायत मिलते ही सहायक आयुक्त सस्पेंड, शिक्षा और आवास योजनाओं पर भी कड़ा एक्शन

ये खबर भी पढ़ें…
गांधी जयंती एवं शास्त्री जयंती पर कृषि महाविद्यालय में विविध आयोजन, स्वयंसेवकों ने दिया स्वच्छता का संदेश
गांधी जयंती एवं शास्त्री जयंती पर कृषि महाविद्यालय में विविध आयोजन, स्वयंसेवकों ने दिया स्वच्छता का संदेश
October 3, 2026
गांधी जयंती एवं शास्त्री जयंती पर कृषि महाविद्यालय में विविध आयोजन, स्वयंसेवकों ने दिया स्वच्छता का संदेश बैकुंठपुर। स्व. डॉ....
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

रायपुर/कोरिया। प्रदेश में सुशासन और जवाबदेही को लेकर मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai का सख्त तेवर एक बार फिर देखने को मिला। कोरिया जिले में आयोजित सुशासन तिहार के दौरान जैसे ही सहायक आयुक्त सहकारी संस्थाएं आयुष प्रताप सिंह के खिलाफ लापरवाही की शिकायतें सामने आईं, मुख्यमंत्री ने तत्काल प्रभाव से निलंबन के निर्देश देकर प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मचा दिया।

बताया जा रहा है कि सहायक आयुक्त के कार्यों को लेकर लगातार शिकायतें मिल रही थीं। चौपाल में भी आम लोगों ने विभागीय लापरवाही और समस्याओं को लेकर नाराजगी जताई, जिसके बाद मुख्यमंत्री ने “जीरो टॉलरेंस” नीति अपनाते हुए मौके पर ही कार्रवाई के निर्देश दे दिए। इस फैसले को सरकार के सख्त प्रशासनिक संदेश के रूप में देखा जा रहा है।

ये खबर भी पढ़ें…
मरवाही – अनुपस्थिति दर्ज, फिर भी पूरा वेतन !  लेखापाल की भूमिका पर सवाल; CM हेल्पलाइन तक पहुंची शिकायत…!
मरवाही – अनुपस्थिति दर्ज, फिर भी पूरा वेतन ! लेखापाल की भूमिका पर सवाल; CM हेल्पलाइन तक पहुंची शिकायत…!
October 3, 2026
अगस्त 1026  में कई दिन अनुपस्थिति के बावजूद पूरा वेतन...? महावीर टांडिया माध्यमिक शाला पोड़ी के शिक्षक पर आरोप, लेखापाल...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सुशासन तिहार के दौरान मुख्यमंत्री ने विभिन्न विभागों की समीक्षा करते हुए प्रधानमंत्री आवास योजना की धीमी प्रगति पर भी नाराजगी जताई। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि पात्र हितग्राहियों के अधूरे आवास जल्द पूरे कराए जाएं और योजना का लाभ समय पर लोगों तक पहुंचे। मुख्यमंत्री ने कहा कि गरीबों के आशियाने में देरी किसी भी हाल में स्वीकार नहीं होगी।

शिक्षा व्यवस्था को लेकर भी मुख्यमंत्री का कड़ा रुख सामने आया। परीक्षा परिणाम उम्मीद के अनुरूप नहीं आने पर उन्होंने अप्रसन्नता व्यक्त करते हुए कलेक्टर को विस्तृत कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने दो टूक कहा कि शिक्षा की गुणवत्ता से समझौता नहीं किया जाएगा और सुधार के लिए ठोस एवं परिणामकारी प्रयास जरूरी हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
राज्य स्तरीय बेसबॉल प्रतियोगिता में PM श्री स्वामी आत्मानंद स्कूल मरवाही का शानदार प्रदर्शन
राज्य स्तरीय बेसबॉल प्रतियोगिता में PM श्री स्वामी आत्मानंद स्कूल मरवाही का शानदार प्रदर्शन
October 3, 2026
 राज्य स्तरीय बेसबॉल प्रतियोगिता में PM श्री स्वामी आत्मानंद स्कूल मरवाही का शानदार प्रदर्शन मरवाही। पीएम श्री स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

चौपाल में मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों और आम नागरिकों की समस्याएं गंभीरता से सुनीं तथा अधिकारियों को त्वरित निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। सुशासन तिहार में हुई इस ताबड़तोड़ कार्रवाई के बाद अधिकारियों में खलबली मची हुई है और प्रशासनिक अमले में जवाबदेही को लेकर सख्त संदेश गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!