LIVE UPDATE
झमाझम खबरें

सर्व यादव समाज का होली मिलन व सम्मान समारोह हुआ संपन्न,

सर्व यादव समाज का होली मिलन व सम्मान समारोह हुआ संपन्न,

नव निर्वाचित सरपंच, उपसरपंच, पंच गणों और प्रदेश स्तर पर युवा संसद में चयनित छात्र शेषमन यादव को सर्व यादव समाज के मंच के माध्यम से सम्मानित किया गया….

ये खबर भी पढ़ें…
जिला पंचायत सदस्य पवन पैकरा ने किया दुर्गा पंडालों का भ्रमण, माँ शेरावाली के दरबार में टेका मत्था
जिला पंचायत सदस्य पवन पैकरा ने किया दुर्गा पंडालों का भ्रमण, माँ शेरावाली के दरबार में टेका मत्था
October 18, 2026
जिला पंचायत सदस्य पवन पैकरा ने किया दुर्गा पंडालों का भ्रमण, माँ शेरावाली के दरबार में टेका मत्था नवरात्रि पर...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

गौरेला पेंड्रा मरवाही सर्व यादव समाज के द्वारा पेंड्रा के ग्राम अड़भार में होली मिलन व सम्मान समारोह आयोजित किया गया… जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में छत्तीसगढ़ सर्व यादव समाज के प्रदेश अध्यक्ष रमेश यदु कार्यक्रम में उपस्थित रहें। उन्होंने कहा सर्व यादव समाज हमेशा से ही देश की राजनीति, सामाजिक उत्थान और आर्थिक विकास में आगे रहा है। विशिष्ट अतिथि के रुप में गौरेला पेंड्रा मरवाही भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष लालजी यादव कार्यक्रम में शिरखत किए, बीजेपी जिला अध्यक्ष ने सर्व यादव समाज के मंच को संबोधित करते हुए कहा कि युवा पीढ़ी को संगठित होकर समाज के लिए एक सशक्त रूप से कार्य करना होगा। सर्व यादव समाज का यह होली मिलन समारोह कार्यकम प्रदेश अध्यक्ष रमेश यदु कि अध्यक्षता में संपन्न हुआ।

इस दौरान शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करने वाले विद्यार्थी शेषमन यादव जो कि छात्र युवा संसद में गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले के तरफ से प्रनिधित्व करने के लिए प्रदेश स्तर में चयनित होने पर यादव समाज के प्रदेश अध्यक्ष और बीजेपी जिला अध्यक्ष ने कार्यक्रम के दौरान श्री फल और श्री राधा कृष्ण जी के नाम का गमछा भेंट कर सम्मानित किया। साथ ही त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में विजयी हुए सरपंच, उपसरपंच और पंच चुनाव प्रत्याशियों का सर्व यादव समाज ने अपने इस मंच के माध्यम से उनके उज्ज्वल भविष्य कि कामना करते हुए श्री फल और श्री राधा कृष्ण जी के नाम का गमछा भेंट कर सम्मान किया। इस होली मिलन व प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन जीपीएम यादव समाज के द्वारा किया गया, इसमें जिले भर से आए यादव समाज के लोगों ने उत्साह के साथ भाग लिया।

ये खबर भी पढ़ें…
जल संरक्षण की अनूठी पहल: दर्री में 24 लाख 30 हजार लीटर जल संग्रहण की क्षमता विकसित
जल संरक्षण की अनूठी पहल: दर्री में 24 लाख 30 हजार लीटर जल संग्रहण की क्षमता विकसित
October 18, 2026
जल संरक्षण की अनूठी पहल: दर्री में 24 लाख 30 हजार लीटर जल संग्रहण की क्षमता विकसित डोंगरी टोला में...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

वहीं इस होली मिलन व सम्मान समारोह कार्यक्रम का सफल मंच संचालन सर्व यादव समाज जिला अध्यक्ष दुर्गेश यादव के द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम में कार्यकारी जिला अध्यक्ष राधेश्याम यादव, प्रवक्ता राजू यादव, जिला उपाध्यक्ष हुकुमचंद यादव, मीडिया प्रभारी सूरज यादव, महिला जिला अध्यक्ष किरण यादव, मरवाही ब्लॉकअध्यक्ष मायाराम यादव, पेंड्रा ब्लॉक अध्यक्ष केशव यादव, संरक्षक सुफल यादव, नोहर यादव, गीताराम यादव, राम विशाल यादव, मंगलदिन यादव, रामविसाल यादव, बबलू यादव, बसंत लाल यादव, बिसाहू यादव, सोमदत्त यादव, कामता यादव, अर्जुन यादव, गांगोली यादव, सुखीराम यादव, तेजू यादव, चन्द्र प्रसाद यादव, पंचराम यादव, धीरेन्द्र यादव, विभा यादव, सुलोचना यादव, सविता यादव, रोशनी यादव, भगवती यादव, ग्राम अडभार के युवा टीम भारत यादव, राजेश यादव, रामनरेश अंकित यादव, परमेश्वर यादव, दुर्गा यादव, संतराम यादव, रज्जू यादव, सेवरा सरपंच दुर्गा देवसिह ओट्टी, अडभार सरपंच लालचन्द सोनवानी अन्य सभी कार्यक्रम में उपस्थित रहें। कार्यक्रम का आभार प्रदर्शन सर्व यादव समाज जिला प्रवक्ता राजू यादव ने किया।

ये खबर भी पढ़ें…
नवागांव प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में कथित मनमानी से ग्रामीणों में आक्रोश, डिलीवरी के नाम पर अवैध वसूली का आरोप !
नवागांव प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में कथित मनमानी से ग्रामीणों में आक्रोश, डिलीवरी के नाम पर अवैध वसूली का आरोप !
October 20, 2026
नवागांव प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में कथित मनमानी से ग्रामीणों में आक्रोश, डिलीवरी के नाम पर अवैध वसूली का आरोप !...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Back to top button
error: Content is protected !!