LIVE UPDATE
झमाझम खबरेंट्रेंडिंगदुनियादेशप्रदेशराजनीतीरायपुर

जिला पंचायत सदस्य पवन पैकरा ने किया दुर्गा पंडालों का भ्रमण, माँ शेरावाली के दरबार में टेका मत्था

जिला पंचायत सदस्य पवन पैकरा ने किया दुर्गा पंडालों का भ्रमण, माँ शेरावाली के दरबार में टेका मत्था

नवरात्रि पर क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य की कामना, विभिन्न गांवों में जगराता व सांस्कृतिक कार्यक्रमों में हुए शामिल

ये खबर भी पढ़ें…
कैशलेस चिकित्सा योजना लागू कराने की मांग, कर्मचारी संघ ने मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
कैशलेस चिकित्सा योजना लागू कराने की मांग, कर्मचारी संघ ने मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
October 16, 2026
कैशलेस चिकित्सा योजना लागू कराने की मांग, कर्मचारी संघ ने मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन GPM | कैबिनेट...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 03 के जिला पंचायत सदस्य पवन पैकरा ने नवरात्रि के पावन अवसर पर अपने क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायतों में स्थापित दुर्गा पंडालों का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने माँ शेरावाली के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया तथा समस्त क्षेत्रवासियों के सुख, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।

पवन पैकरा ने अपने भ्रमण की शुरुआत ग्राम पंचायत तेंदुमुड़ा एवं कनहरी से की। इसके बाद वे ग्राम पंचायत कोरजा के राठौर मोहल्ला एवं राजहापारा पहुंचे। वहीं, ग्राम पंचायत नेवसा के नेवसा मोहल्ला, इतवारी बाजार मोहल्ला और इंदिरा आवास मोहल्ला में स्थापित दुर्गा पंडालों में पहुंचकर माता रानी के दर्शन किए और श्रद्धालुओं से मुलाकात की।

ये खबर भी पढ़ें…
निजी खर्च पर नहीं चलेंगे छात्रावास! अधीक्षकों ने उठाई आवाज, एचएमएस पोर्टल की व्यवस्था सुधारने की मांग
निजी खर्च पर नहीं चलेंगे छात्रावास! अधीक्षकों ने उठाई आवाज, एचएमएस पोर्टल की व्यवस्था सुधारने की मांग
October 17, 2026
निजी खर्च पर नहीं चलेंगे छात्रावास! अधीक्षकों ने उठाई आवाज, एचएमएस पोर्टल की व्यवस्था सुधारने की मांग गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में छात्रावास...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

श्रीमद् भागवत कथा में हुए शामिल

दोपहर में पवन पैकरा मंदारवानी के चौरा में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा एवं माता रानी के दरबार में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने व्यासपीठ पर विराजमान महाराज जी से आशीर्वाद प्राप्त किया।

ये खबर भी पढ़ें…
जल संरक्षण की अनूठी पहल: दर्री में 24 लाख 30 हजार लीटर जल संग्रहण की क्षमता विकसित
जल संरक्षण की अनूठी पहल: दर्री में 24 लाख 30 हजार लीटर जल संग्रहण की क्षमता विकसित
October 18, 2026
जल संरक्षण की अनूठी पहल: दर्री में 24 लाख 30 हजार लीटर जल संग्रहण की क्षमता विकसित डोंगरी टोला में...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि मंदारवानी के ग्रामवासी सौभाग्यशाली हैं कि नवरात्रि के पावन अवसर पर उन्हें माता रानी के दरबार के साथ ही श्रीमद् भागवत कथा और राधा-कृष्ण मंदिर के दर्शन का अवसर मिल रहा है। उन्होंने कहा कि एक ही स्थान पर धार्मिक आयोजनों का ऐसा संगम मिलना सौभाग्य की बात है।

जगराता और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भी की शिरकत

रात्रि में पवन पैकरा बिट्टाटोला, देवरगांव और ग्राम पंचायत नेवसा के इतवारी बाजार में आयोजित भव्य जगराता एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों में शामिल हुए। इन आयोजनों में बड़ी संख्या में माताओं-बहनों, युवाओं और बच्चों ने देर रात तक उपस्थित रहकर भजनों का आनंद लिया। पूरे क्षेत्र में नवरात्रि को लेकर भक्तिमय माहौल देखने को मिला।

इस अवसर पर पवन पैकरा ने सभी दुर्गा उत्सव समितियों, आयोजन समितियों और युवा साथियों को भव्य एवं दिव्य आयोजन के लिए हृदय से धन्यवाद दिया। उन्होंने धार्मिक आयोजनों को सामाजिक एकता, आपसी भाईचारे और सांस्कृतिक परंपराओं को मजबूत करने का माध्यम बताया।

भ्रमण के दौरान विभिन्न गांवों के स्थानीय जनप्रतिनिधि, दुर्गा उत्सव समितियों के पदाधिकारी, युवा साथी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!