LIVE UPDATE
झमाझम खबरें

पेंड्रा बाइपास निर्माण का मुद्दा फिर उठा,विधायक अटल ने मुख्यमंत्री से की निर्माण की घोषणा की माँग

पेंड्रा बाइपास निर्माण का मुद्दा फिर उठा,विधायक अटल ने मुख्यमंत्री से की निर्माण की घोषणा की माँग

पेंड्रा। पेंड्रा बाइपास निर्माण का बहुप्रतीक्षित मुद्दा एक बार फिर प्रमुखता से सामने आया है। गौरेला–पेंड्रा–मरवाही जिले के निर्माण की छठवीं वर्षगांठ एवं अरपा महाउत्सव के अवसर पर आयोजित भव्य कार्यक्रम में कोटा के विधायक अटल ने मुख्यमंत्री से पेंड्रा बाइपास निर्माण की औपचारिक घोषणा करने की माँग की।

ये खबर भी पढ़ें…
जिला पंचायत सदस्य पवन पैकरा ने किया दुर्गा पंडालों का भ्रमण, माँ शेरावाली के दरबार में टेका मत्था
जिला पंचायत सदस्य पवन पैकरा ने किया दुर्गा पंडालों का भ्रमण, माँ शेरावाली के दरबार में टेका मत्था
October 18, 2026
जिला पंचायत सदस्य पवन पैकरा ने किया दुर्गा पंडालों का भ्रमण, माँ शेरावाली के दरबार में टेका मत्था नवरात्रि पर...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक अटल ने कहा कि पेंड्रा बाइपास की माँग वर्ष 2016–17 से लंबित है और इस मार्ग के निर्माण से पेंड्रा नगर की यातायात समस्या का स्थायी समाधान होगा। उन्होंने बताया कि भारी वाहनों एवं बाहरी यातायात के कारण नगर के भीतर आए दिन जाम की स्थिति बनती है, जिससे आम नागरिकों, व्यापारियों और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। विधायक अटल ने याद दिलाया कि वे इससे पहले भी वर्ष 2024 में आयोजित कार्यक्रम के दौरान तत्कालीन अतिथि बृजमोहन अग्रवाल के समक्ष इस माँग को प्रमुखता से रख चुके हैं। इतना ही नहीं, उन्होंने वर्ष 2024 में विधानसभा के पटल पर भी पेंड्रा बाइपास का मुद्दा उठाया था और सरकार से शीघ्र निर्माण की माँग की थी।

उन्होंने यह भी बताया कि पेंड्रा बाइपास परियोजना के लिए पूर्व में टेंडर प्रक्रिया भी पूरी की जा चुकी है, बावजूद इसके अब तक निर्माण कार्य प्रारंभ नहीं हो सका है, जिससे क्षेत्रवासियों में निराशा व्याप्त है। विधायक ने कहा कि यह बाइपास न केवल पेंड्रा नगर को जाम से मुक्ति दिलाएगा, बल्कि जिले के समग्र विकास, व्यापार, परिवहन और आपातकालीन सेवाओं के लिए भी अत्यंत महत्वपूर्ण है। अरपा महाउत्सव एवं जिला स्थापना दिवस जैसे महत्वपूर्ण अवसर पर मुख्यमंत्री से सीधे तौर पर घोषणा की माँग करते हुए विधायक अटल ने उम्मीद जताई कि सरकार जनता की वर्षों पुरानी इस माँग को गंभीरता से लेते हुए जल्द सकारात्मक निर्णय लेगी।

ये खबर भी पढ़ें…
जल संरक्षण की अनूठी पहल: दर्री में 24 लाख 30 हजार लीटर जल संग्रहण की क्षमता विकसित
जल संरक्षण की अनूठी पहल: दर्री में 24 लाख 30 हजार लीटर जल संग्रहण की क्षमता विकसित
October 18, 2026
जल संरक्षण की अनूठी पहल: दर्री में 24 लाख 30 हजार लीटर जल संग्रहण की क्षमता विकसित डोंगरी टोला में...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं नागरिक उपस्थित रहे, जिन्होंने विधायक की इस माँग का समर्थन किया और पेंड्रा बाइपास निर्माण को समय की आवश्यकता बताया।

ये खबर भी पढ़ें…
नवागांव प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में कथित मनमानी से ग्रामीणों में आक्रोश, डिलीवरी के नाम पर अवैध वसूली का आरोप !
नवागांव प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में कथित मनमानी से ग्रामीणों में आक्रोश, डिलीवरी के नाम पर अवैध वसूली का आरोप !
October 20, 2026
नवागांव प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में कथित मनमानी से ग्रामीणों में आक्रोश, डिलीवरी के नाम पर अवैध वसूली का आरोप !...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Back to top button
error: Content is protected !!