LIVE UPDATE
झमाझम खबरेंट्रेंडिंगप्रदेशराजनीतीरायपुर

GPM में कांग्रेस जिलाध्यक्ष की नई ताजपोशी… पंकज–मनोज–वीरेंद्र–उत्तम में कौन बनेगा कमान का असली दावेदार..?

मिथलेश आयम, गौरेला पेंड्रा मरवाही में जिलाध्यक्ष कांग्रेस के लिए कवायद शुरू हो गई है ,जिलाध्यक्ष के कुल 18 लोग ने आवेदन किया है । जिसमें पर्यवेक्षक ने जिला में फीडबैक लेकर 6 लोगों का नाम दिल्ली भेज दी है। जो अनुमान लगाया जा रहा ,उसमें मनोज गुप्ता उत्तम वासुदेव वीरेंद्र बघेल पंकज तिवारी पुष्पराज सिंह ग़ज़मती भानु या कोई एक और आदिवासी या अनुसूचित जाति से यक्ति हो सकता हैये 6 नाम दिल्ली में गहन चर्चा हुआ है ,इसमें कौन बनेगा इसको कोई नहीं कह सकता। जहां देखा जा रहा की उत्तम वासुदेव वर्तमान जिला अध्यक्ष के साथ दो बार युवा प्रदेश अध्यक्ष के साथ विभिन्न पद में रहे है ,वही मनोज गुप्ता पुराने चेहरा है। अगर युवा चेहरा की ओर कांग्रेस देखेगी तो वीरेंद्र बघेल भी जिलाध्यक्ष हो सकते है ,जो गौरेला पेंड्रा मरवाही में सक्रिय राजनीति का प्रमुख हिस्सा है। पंकज तिवारी की आमजनता में अच्छी पकड़ है पुष्पराज सिंह संगठन का कार्य सालों से कर रहे , आदिवासी कार्ड चला तो महिला नेत्री की ओर कांग्रेस देखी तो महिला जिला अध्यक्ष भी जिला को मिल सकता है। एक मीटिंग के बाद किसी भी समय दिल्ली से लिस्ट जारी हो सकती है , अब देखना होगा कौन जिलाध्यक्ष कांग्रेस से बनता है ।कांग्रेसी आलाकमान ने पहले ही साफ कर दिया है कि बनाए जा रहे नए जिला अध्यक्ष के पास कई शक्तियां दी जाएगी। इन अध्यक्षों को विधानसभा, लोकसभा के अलावा स्थानीय चुनाव में टिकट वितरण के लिए आयोजित बैठक में शामिल किया जाएगा। उनसे राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रतिनिधि संपर्क में रहेंगे और उनकी सुनवाई की जाएगी। यही कारण है कि विपक्ष में रहने के बावजूद कांग्रेस के कई दिग्गज अध्यक्ष बनने के लिए दावेदारी कर रहे हैं।दिल्ली में किस नाम से लाटरी खुलेगी कोई नहीं जानता

ये खबर भी पढ़ें…
नवागांव प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में कथित मनमानी से ग्रामीणों में आक्रोश, डिलीवरी के नाम पर अवैध वसूली का आरोप !
नवागांव प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में कथित मनमानी से ग्रामीणों में आक्रोश, डिलीवरी के नाम पर अवैध वसूली का आरोप !
October 20, 2026
नवागांव प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में कथित मनमानी से ग्रामीणों में आक्रोश, डिलीवरी के नाम पर अवैध वसूली का आरोप !...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Back to top button
error: Content is protected !!