LIVE UPDATE
झमाझम खबरेंट्रेंडिंगप्रदेशराजनीतीरायपुर

तीन दिवसीय कोया पुनेम एवं संवैधानिक प्रशिक्षण शिविर का भव्य समापन

सर्व आदिवासी समाज युवा प्रभाग, जिला गौरेला पेंड्रा मरवाही के द्वारा आयोजित तीन दिवसीय कोया पुनेम एवं संवैधानिक प्रशिक्षण शिविर का सफल समापन हुआ। इस प्रशिक्षण शिविर में जिले भर से आए आदिवासी समाज के युवाओं को आदिवासी संस्कृति, कोया पुनेम दर्शन, वन अधिकार मान्यता कानून 2006, PESA कानून 1996, तथा जैवविविधता एवं वन्यजीव संरक्षण में आदिवासियों की भूमिका के विषय में विस्तृत प्रशिक्षण दिया गया। 

कार्यक्रम के सफल आयोजन में युवा प्रभाग जिला अध्यक्ष मनीष सिंह धुर्वे, उमर पोर्ते एवं केसला गांव के ग्रामीणों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। प्रशिक्षण शिविर में वक्ता के रूप में कांकेर से आए संदीप सलाम, बलदेव परदे, सरगुजा से अनुराग उरेती, डिंडोरी (मध्यप्रदेश) से योगेश टेकाम, तथा GPM से द्वारिका कोल और जीवन सिंह शामिल हुए। वक्ताओं ने अपने अनुभव साझा करते हुए युवाओं को संवैधानिक अधिकारों, सामाजिक जिम्मेदारियों और संगठनात्मक मजबूती पर मार्गदर्शन दिया। आयोजकों ने बताया कि इस प्रकार के प्रशिक्षण शिविर आदिवासी युवाओं में जागरूकता, नेतृत्व क्षमता और सामाजिक एकता को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
मरवाही नगर पंचायत अध्यक्ष मधु बाबा गुप्ता ने 50 लाख से अधिक का सी सी रोड का किया भूमिपूजन
मरवाही नगर पंचायत अध्यक्ष मधु बाबा गुप्ता ने 50 लाख से अधिक का सी सी रोड का किया भूमिपूजन
June 21, 2026
मिथलेश आयम, गौरेला पेंड्रा मरवाही : मरवाही नगर पंचायत अध्यक्ष मधु बाबा गुप्ता ने 50 लाख से अधिक का सी...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Back to top button
error: Content is protected !!