LIVE UPDATE
झमाझम खबरेंदेशप्रदेशराजनीतीरायपुर

डिपार्टमेंट प्रीमियर लीग सीजन-2: तीन दिन में ही पंजीयन पूर्ण, 26 नवंबर को होगा मेगा ऑक्शन

डिपार्टमेंट प्रीमियर लीग सीजन-2: तीन दिन में ही पंजीयन पूर्ण, 26 नवंबर को होगा मेगा ऑक्शन

गौरेला–पेंड्रा–मरवाही। शिक्षक मैत्री समूह द्वारा आयोजित होने वाली बहुप्रतीक्षित डिपार्टमेंट प्रीमियर लीग (DPL) सीजन-2 ने इस बार रिकॉर्ड बना दिया। पंजीयन की अंतिम तिथि 23 नवंबर निर्धारित थी, लेकिन प्रतियोगिता की लोकप्रियता का अंदाज़ा इसी बात से लगाया जा सकता है कि महज़ तीन दिन में सभी 104 खिलाड़ी पंजीकृत हो गए।इस वर्ष खिलाड़ियों की संख्या सीमित रखी गई है ताकि प्रतिभागियों को बेहतर से बेहतरीन खेल सुविधा उपलब्ध कराई जा सके। अब पंजीयन पूर्ण होने के बाद सभी टीमों के कप्तान और आइकॉन खिलाड़ी 26 नवंबर को होने वाले “मेगा ऑक्शन” में 104 खिलाड़ियों का चयन करेंगे।आयोजन समिति के अनुसार इस बार प्रतियोगिता में एक लाख रुपये के आसपास नगद पुरस्कार, आकर्षक ट्रॉफी और कई व्यक्तिगत पुरस्कार शामिल किए गए हैं। विभागीय अधिकारी–कर्मचारियों के लिए आयोजित यह क्रिकेट लीग जिले में अत्यधिक लोकप्रिय है और पूरे वर्ष इसका इंतज़ार किया जाता है।8 टीमों के बीच कुल 15 रोमांचक मुकाबले खेले जाएंगे। इस वर्ष भाग लेने वाली टीमें इस प्रकार हैं—गौरेला फाइटर्स,पेंड्रा केपिटल्स,मरवाही मैवरिक्स,मलनिया मास्टर्स,राजमेरगढ़ रॉयल्स,केवची टस्कर्स,पदगवा पैंथर्स,बस्ती बगरा ब्लास्टर्स

ये खबर भी पढ़ें…
जल संरक्षण की अनूठी पहल: दर्री में 24 लाख 30 हजार लीटर जल संग्रहण की क्षमता विकसित
जल संरक्षण की अनूठी पहल: दर्री में 24 लाख 30 हजार लीटर जल संग्रहण की क्षमता विकसित
October 18, 2026
जल संरक्षण की अनूठी पहल: दर्री में 24 लाख 30 हजार लीटर जल संग्रहण की क्षमता विकसित डोंगरी टोला में...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

प्रतियोगिता का आयोजन पेंड्रा फिजिकल कॉलेज मैदान में होना है, जहाँ आयोजन समिति ने तैयारियां तेज कर दी हैं। अधिकारी, कर्मचारी और खेल जानकारों द्वारा लगातार सुझाव दिए जा रहे हैं ताकि आयोजन को और बेहतर बनाया जा सके।शिक्षक मैत्री समूह इस बार मैदान को और आकर्षक बनाने के साथ-साथ लाइव टेलीकास्ट की भी योजना पर काम कर रहा है, जिससे दर्शकों को बेहतर अनुभव मिल सके।

ये खबर भी पढ़ें…
नवागांव प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में कथित मनमानी से ग्रामीणों में आक्रोश, डिलीवरी के नाम पर अवैध वसूली का आरोप !
नवागांव प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में कथित मनमानी से ग्रामीणों में आक्रोश, डिलीवरी के नाम पर अवैध वसूली का आरोप !
October 20, 2026
नवागांव प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में कथित मनमानी से ग्रामीणों में आक्रोश, डिलीवरी के नाम पर अवैध वसूली का आरोप !...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Back to top button
error: Content is protected !!